सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DSSSB Recruitment 2026 Notification Out for 1979 Vacancies, Apply Online from June 16

DSSSB Recruitment 2026: टीजीटी-स्पेशल एजुकेटर समेत 1979 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

DSSSB Various Post Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न 1,979 रिक्तियों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें टीजीटी, स्पेशल एजुकेटर, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट समेत विभिन्न पद शामिल हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे उपलब्ध है।
 

DSSSB Recruitment 2026 Notification Out for 1979 Vacancies, Apply Online from June 16
DSSSB Recruitment 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 1,979 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती अभियान के तहत टीजीटी, स्पेशल एजुकेटर, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, फिटर और लिफ्ट ऑपरेटर समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 तक किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आधिकारिक नोटिस नीचे उपलब्ध है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती अभियान में सबसे अधिक पद शिक्षा विभाग के लिए निकाले गए हैं। टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) के 675 पद और स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के 450 पद शामिल हैं। इसके अलावा जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, तकनीकी सहायक, फिटर ग्रेड-II, लिफ्ट ऑपरेटर और विद्युत पर्यवेक्षक/सब-इंस्पेक्टर जैसे पद भी शामिल हैं।

 

पोस्ट कोड पद का नाम कुल रिक्तियां
21/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी) 44
22/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बैलिस्टिक्स) 18
23/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री) 37
24/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (लाई डिटेक्शन) 12
25/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट्स) 15
26/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (एचआरडी/क्वालिटी कंट्रोल) 5
27/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फोटो) 14
28/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक्स) 81
29/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (सीन ऑफ क्राइम/सेक्सुअल मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट) 46
30/26 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फिंगर प्रिंट) 1
32/26 तकनीकी सहायक (हिंदी) 1
33/26 सहायक अभिलेखपाल ग्रेड-I 4
34/26 आईटी असिस्टेंट ग्रेड-A 125
35/26 फिटर ग्रेड-II 36
36/26 लिफ्ट ऑपरेटर 13
37/26 सहायक ऑपरेटर कम मैकेनिक (एसी) 15
38/26 सब-स्टेशन अप्रेंटिस 37
39/26 डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड-A 21
40/26 डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-B 2
41/26 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (कंप्यूटर साइंस) 675
42/26 डोमेस्टिक साइंस टीचर 129
43/26 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विशेष शिक्षा) 163
44/26 विशेष शिक्षक (प्राथमिक) 450
45/26 विद्युत पर्यवेक्षक/सब-इंस्पेक्टर 19
कुल   1,979

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) 
विज्ञापन संख्या 03/2026
कुल रिक्तियां 1,979
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुरू 16 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट: संबंधित विषय में एमएससी
  • टीजीटी (कंप्यूटर साइंस): बीसीए, बीटेक (CS/IT), कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन या DOEACC 'A' लेवल।
  • स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी): 12वीं पास, स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा और सीटेट।
  • आईटी असिस्टेंट: 12वीं पास तथा निर्धारित टाइपिंग दक्षता।
  • फिटर ग्रेड-II: संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र।
  • लिफ्ट ऑपरेटर: आईटीआई या संबंधित तकनीकी योग्यता।
  • इलेक्ट्रिकल ओवरसीयर/सब इंस्पेक्टर: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री तथा अनुभव।

क्या है आयु सीमा?

अधिकांश ग्रुप ‘सी’ पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं ग्रुप ‘बी’ पदों जैसे शिक्षक और तकनीकी सहायक के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है।

कुछ पदों के लिए अलग आयु सीमा भी तय की गई है। उदाहरण के लिए फिटर ग्रेड-II के लिए 20 से 32 वर्ष और लिफ्ट ऑपरेटर के लिए 18 से 37 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें शामिल हैं:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट/ड्राइविंग टेस्ट/फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पद के अनुसार)
  • दस्तावेज सत्यापन

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग और ओबीसी (दिल्ली के बाहर के उम्मीदवारों) के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

DSSSB 03/2026 Recruitment 2026 Notification PDF

डीएसएसएसबी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “New Registration/Apply Online” पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और पोस्ट की पसंद भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन (SBI e-Pay) के जरिए जमा करें।
  • सभी जानकारी चेक करके फाइनल सबमिट पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed