{"_id":"6a312f0bf03da9dbce06836b","slug":"video-hanamana-bhakata-ma-sarabra-haaa-bharaica-ka-rapaiidaha-satharakada-patha-va-bhadara-ka-haaa-aayajana-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हनुमान भक्ति में सराबोर हुआ बहराइच का रुपईडीहा, सुंदरकांड पाठ व भंडारों का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान भक्ति में सराबोर हुआ बहराइच का रुपईडीहा, सुंदरकांड पाठ व भंडारों का हुआ आयोजन
बहराइच में नगर पंचायत, रुपईडीहा में हनुमान भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए। नगर के दर्जनों स्थानों पर भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
स्थानीय संतोषी माता मंदिर में पुजारी संतोष शर्मा, मित्तल परिवार के कन्हैया, अमन एवं राम सहित मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ के उपरांत हनुमान जी की आरती की गई। इस अवसर पर खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
रामलीला चौराहे पर सोनू साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हनुमान जी की आरती के बाद कढ़ी-चावल, पूरी-सब्जी तथा छोले-भटूरे का भोग लगाकर सैकड़ों लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं पूजा मेडिकल स्टोर के सामने हलवा, पूरी और सब्जी का प्रसाद बांटा गया। हरीश अग्रवाल एवं विजय गुप्त के सौजन्य से जलेबी और पकौड़ों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग 927 स्थित बजाजा एजेंसी पर कन्हैया वर्मा के नेतृत्व में पूरी-सब्जी का भंडारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
उधर सिंघानिया मिल परिसर में अंकित गोयल के सौजन्य से बाहर से आई कीर्तन मंडली द्वारा सस्वर एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।