{"_id":"6a30dce93b066eab840fde82","slug":"video-video-ayathhaya-ma-satava-bugdha-magal-para-ramanagara-ma-umaugdha-sharathathhal-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में सातवें बड़ा मंगल पर रामनगरी में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में सातवें बड़ा मंगल पर रामनगरी में उमड़े श्रद्धालु
ज्येष्ठ माह के सातवें बड़ा मंगल पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में मंगलवार तड़के चार बजे से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
हनुमानगढ़ी, संकटमोचन मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। जगह-जगह भंडारे और शरबत वितरण की व्यवस्था भी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।