सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Video: अमेठी में तिलक लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत, पहले दिन कम रही उपस्थिति

Video: अमेठी में तिलक लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत, पहले दिन कम रही उपस्थिति

Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:49 AM IST
Video: अमेठी में तिलक लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत, पहले दिन कम रही उपस्थिति
गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को जिले के 1570 परिषदीय विद्यालय खुल गए। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन बच्चों का रोली-चंदन लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई विद्यालयों को गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था। हालांकि भीषण गर्मी और विद्यालय खुलने की जानकारी समय पर न मिलने के कारण अधिकांश स्कूलों में छात्र उपस्थिति अपेक्षा से कम रही। वहीं कई विद्यालयों में साफ-सफाई और मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठे। विद्यालय खुलने को लेकर शिक्षकों ने विशेष तैयारियां की थीं। स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कई जगह उन्हें चॉकलेट, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में बच्चे पहले दिन विद्यालय नहीं पहुंचे। शिक्षकों के अनुसार मौसम और सूचना के अभाव का असर उपस्थिति पर पड़ा है। दूसरी ओर, कई विद्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं मिल सकी। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय खुलने से पहले ग्राम प्रधानों और नगर निकायों से संपर्क कर सफाईकर्मियों को भेजने का अनुरोध किया गया था, लेकिन कई स्थानों पर कोई सहयोग नहीं मिला। इससे परिसर और शौचालयों की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कुछ विद्यालयों में शिक्षकों ने स्वयं सफाई कराकर व्यवस्थाएं संभालीं। विद्यालयों में पेयजल, शौचालय और परिसर की साफ-सफाई को लेकर भी चर्चा रही। हालांकि अधिकांश विद्यालयों में पठन-पाठन सामान्य रूप से शुरू हो गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालयों में उपस्थिति, पठन-पाठन और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि जिले के सभी 1570 परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। कुछ स्थानों पर छात्र संख्या कम रही है, लेकिन आने वाले दिनों में उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद है। विद्यालयों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में 50 ताजियों के जुलूस पर रहेगी ड्रोन से निगरानी; VIDEO

16 Jun 2026

डीएम को सौंपा ज्ञापन, किन्नर आश्रम बनवाने की मांग; VIDEO

16 Jun 2026

भूमि अधिग्रहण के विरोध में शास्त्री घाट पर किसानों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

16 Jun 2026

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के बाद भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, VIDEO

16 Jun 2026

वाराणसी में गोली मार कर बुजुर्ग की हत्या, VIDEO

16 Jun 2026
विज्ञापन

लाल रंग की चुनरी एवं कमल, गुलाब, दौना, बेला के फूल से हुआ मां शीतला का श्रृंगार; VIDEO

15 Jun 2026

Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, खान सर पर लगाए बड़े आरोप, क्या है पूरा सच?

15 Jun 2026
विज्ञापन

अयोध्या: करीब साढ़े सात घंटे चली राम मंदिर में जांच, 15 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

15 Jun 2026

दिल्ली में सोमवार को बदला मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव

15 Jun 2026

दिल्ली में AAP कार्यकर्ता की हत्या, सिर-चेहरे-सीने में लगीं 10 गोली

15 Jun 2026

अकराबाद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का आयोजन

15 Jun 2026

यात्री सुविधा दिवस पर दिया पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश

15 Jun 2026

Sonam Raghuvanshi: पहली बार सामने आई Raja Raghuvanshi केस की आरोपी सोनम, किए चौंकाने वाले खुलासे

15 Jun 2026

सरकारी खरीद में स्वदेशी उत्पादों का बढ़ेगा दबदबा

15 Jun 2026

Meerut: शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने मासिक बैठक में खेले खूब गेम, गाना गाकर लिया आनंद

15 Jun 2026

Meerut: गुरुद्वारा थापरनगर में गुरबाणी का पाठ किया

15 Jun 2026

Meerut: संस्कार शिविर में जैन धर्म के सिद्धांत बताए, उपहार देकर किया गया सम्मानित

15 Jun 2026

Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में 70 छात्राओं को मिला योग प्रशिक्षण

15 Jun 2026

Meerut: आईएमए से लेफ्टिनेंट बनकर लौटे दिव्यांश का दौराला में भव्य स्वागत

15 Jun 2026

अपनों ने ऐसा ठुकराया कि याद करते हैं तो रूकते नहीं आंसू, वृद्धा आश्रम में सिसक रहीं बुजुर्गों की खुशियां

15 Jun 2026

एक माह में तैयार हो जाएगी पानी की टंकी, 12 मोहल्लों को होगी आपूर्ति

15 Jun 2026

डंपर चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से बाइक टकराई, किसान की मौत

15 Jun 2026

Balod: बालोद महाविद्यालय में बड़ी लापरवाही, एलएलबी परीक्षा में बांटा गलत प्रश्नपत्र; मचा हड़कंप

15 Jun 2026

यमुना तटों पर 15000 लोगों ने 117 टन कचरा हटाया

15 Jun 2026

जेएनयू पीजी दाखिला आवेदन की तारीख बढ़ी

15 Jun 2026

कम उम्र में शुरू हो रही माहवारी, विशेषज्ञों ने बताई वजहें

15 Jun 2026

अलीगढ़ सांसद के बिगड़े बोल, मोहर्रम पर बोले-अलीगढ़ का सांसद सतीश गौतम है... यहां पंछी भी पूछ कर उड़ता है

15 Jun 2026

कानपुर: गोकशी के आरोपी भाइयों के पैर में लगी गोली, चार आरोपी गिरफ्तार

15 Jun 2026

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र, VIDEO

15 Jun 2026

गाजीपुर में पेंशनर्स की मासिक बैठक संपन्न; VIDEO

15 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed