{"_id":"6a30e07619254aa9cb0795ef","slug":"video-video-amatha-ma-aama-bnana-gaii-kashara-ka-karata-sa-mata-ma-ka-ra-rakara-bra-hal-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में आम बीनने गई किशोरी की करंट से मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में आम बीनने गई किशोरी की करंट से मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी स्व. रामनरेश की 14 वर्षीय पुत्री एवं कक्षा आठ की छात्रा निर्मला सरोज की मंगलवार सुबह झटका मशीन के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर सहेली के साथ आम बीनने गई किशोरी की मौके पर ही जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार निर्मला सुबह करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली मधु पुत्री मुंशीलाल के साथ गांव के बाहर स्थित बाग में आम बीनने गई थी। रास्ते में खेतों की घेराबंदी के लिए लगाए गए झटका मशीन के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए लगाए गए बिजलीयुक्त तार कई बार खतरे का कारण बन जाते हैं। ऐसे मामलों में सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है।
निर्मला के पिता रामनरेश की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह दो भाइयों और तीन बहनों में एक थी। परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था। बेटी की मौत से परिजनों पर एक और बड़ा संकट आ गया है।
सूचना पर पहुंची मुंशीगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।