{"_id":"6a3117a31f25cbc526015144","slug":"video-bharaica-ma-tha-maha-btha-sajaya-sata-para-thaugdha-bhara-vahana-lkhanauu-bharaica-maraga-fara-haaa-para-taraha-bhal-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में दो माह बाद संजय सेतु पर दौड़े भारी वाहन, लखनऊ-बहराइच मार्ग फिर हुआ पूरी तरह बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में दो माह बाद संजय सेतु पर दौड़े भारी वाहन, लखनऊ-बहराइच मार्ग फिर हुआ पूरी तरह बहाल
बहराइच में जरवलरोड क्षेत्र में करीब दो महीने के लंबे इंतजार के बाद घाघराघाट स्थित संजय सेतु पर मंगलवार से भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया। इसके साथ ही लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया है। रोडवेज बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों को अनुमति मिलते ही यात्रियों, व्यापारियों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है।
पुल पर मरम्मत कार्य के चलते 16 अप्रैल से यातायात प्रतिबंधित था। इस दौरान भारी वाहनों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा था, जबकि छोटे वाहन पीपा पुल और अन्य रास्तों से गुजर रहे थे। इससे यात्रियों का समय और खर्च दोनों बढ़ गए थे।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर पुल का तकनीकी परीक्षण कराया गया। सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद पहले छोटे वाहनों का संचालन शुरू किया गया था। मंगलवार को सुबह सात बजे से भारी वाहनों के आवागमन को भी हरी झंडी मिल गई।
संजय सेतु के पूरी तरह खुलने से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या और नेपाल सीमा क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। रोडवेज बसों के नियमित संचालन से यात्रा आसान होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।