फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   HAL Barrackpore Announces ITI Apprentice Recruitment 2026 for 27 Vacancies

HAL Vacancy: एचएएल बैरकपुर में आईटीआई अप्रेंटिस की भर्ती, जानें योग्यता; 24 जुलाई से होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Sun, 12 Jul 2026 05:52 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 12 Jul 2026 05:52 PM IST
सार

HAL Barrackpore Vacancy: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड बैरकपुर डिवीजन ने वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड के उम्मीदवारों को एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
HAL Barrackpore Announces ITI Apprentice Recruitment 2026 for 27 Vacancies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

HAL ITI Apprentice Jobs 2026: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) बैरकपुर डिवीजन ने आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 को निर्धारित स्थान पर आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू/दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

देखें रिक्तियां

विज्ञापन
ट्रेड/शाखा रिक्तियां
वेल्डर 2
टर्नर 2
मशीनिस्ट 7
इलेक्ट्रीशियन 5
फिटर 11
कुल पद 27

क्या है आवेदन की शर्तें?

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं/एसएससी/एचएससी पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (CTS) का नियमित और पूर्णकालिक प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी कर ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते जो पहले से किसी अन्य संस्थान में NAPS अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कर चुके हैं या वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों के पास एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है, वे भी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा के नियम

वर्ग न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
सामान्य (UR) 18 वर्ष 26 वर्ष
ओबीसी (NCL) 18 वर्ष 29 वर्ष
एससी/एसटी 18 वर्ष 31 वर्ष
आयु की गणना 24 जुलाई 2026 के अनुसार सरकारी नियमों के अनुसार छूट लागू

वॉक-इन इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय निम्नलिखित मूल प्रमाणपत्र (Original Documents) साथ लेकर आने होंगे:

  • वैध आधार कार्ड
  • 10वीं/एसएससी/एचएससी की मार्कशीट
  • जन्म प्रमाण पत्र (यदि 10वीं प्रमाणपत्र में जन्म तिथि दर्ज नहीं है)
  • आईटीआई NCVT प्रमाणपत्र (मूल या अस्थायी/प्रोविजनल)
  • आईटीआई की सभी सेमेस्टर की मार्कशीटें या समेकित अंकपत्र
  • जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र (SC, ST, OBC-NCL), यदि लागू हो

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NAPS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और एक सेट फोटोकॉपी तैयार रखें।
  • 3 पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
  • 24 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे HAL बैरकपुर के ट्रेनिंग ऑडिटोरियम में पहुंचें।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया में शामिल हों।
  • चयन 10वीं और ITI अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
  • चयन सूची बाद में HAL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed