{"_id":"6a5387969ba20af2e50fd3a5","slug":"sp-is-deceiving-people-in-the-name-of-pda-prakash-pal-meerut-news-c-72-1-mct1004-156022-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए के नाम पर छल कर रही सपा : प्रकाश पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए के नाम पर छल कर रही सपा : प्रकाश पाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर किए कड़े प्रहार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि सपा पीडीए के नाम पर छल कर रही है। जब एक कंपनी बदनाम होती है तो वह नए ब्रांड के साथ आती है। सपा भी पीडीए ब्रांड लेकर आई है लेकिन जनता असलियत समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर सपा मुखिया अखिलेश यादव में हिम्मत है तो चार बार रही सपा सरकार के कार्यों को गिनाएं। 2027 में जनता यूपी में इंडी गठबंधन को बुरी तरह हराएगी।
हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय, जिला व महानगर कार्यकारिणी के साथ यहां बैठक की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में प्रकाश पाल ने कहा कि सपा सरकार में अराजकता, दलाली और शोषण का खेल था। अब ब्रांड बदलने से भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सपा जैसी पार्टियों में वंशवाद चल रहा है। भाजपा में ऐसा नहीं है। सामान्य कार्यकर्ता भी राजनीति में आ सकता है। भाजपा सरकार में योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं।
-- --
76 प्रतिशत समाज करेगा भाजपा का बेड़ा पार
प्रकाश पाल ने कहा कि प्रदेश में 55 प्रतिशत आबादी ओबीसी और 21 प्रतिशत एससी की है। यह 76 प्रतिशत समाज मिलकर ही भाजपा को जिताएगा। वर्ष 2014, 2017, 2019, 2022 में पिछड़े वर्ग ने भाजपा को सत्ता दिलाई। 2024 के लोकसभा चुनाव में जॉर्ज सोरोस के नेतृत्व में पीएम मोदी को कमजोर करने के लिए साजिश हुई। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए संविधान बदलने, आरक्षण खत्म करने का नैरेटिव बनाया गया। विरोधियों की साजिश का पता चलते ही जनता ने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु से कांग्रेस समेत सभी इंडी गठबंधन का सफाया कर दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद कांता कर्दम, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, गजेंद्र शर्मा, अभय सिंह, आयुष चपराणा, रोबिन गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -
मुन्नी से ज्यादा बदनाम सपा
इस दौरान प्रकाश पाल ने विवादित बात कहते हुए सपा पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जितना मुन्नी बदनाम नहीं हुई, उससे अधिक सपा बदनाम हो गई। सपा अपना असली चरित्र छिपाने के लिए नया नाम पीडीए लेकर आई है लेकिन जनता अच्छी तरह जानती है कि सपा की छवि अब मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम हो चुकी है। भाजपा नेता का यह बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।