फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 10 feet of water accumulated in a railway underpass due to rain; a horse-cart submerged

Meerut: बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में भरा 10 फीट पानी, तांगा डूबा, चालक और घोड़े की मौत

Sun, 12 Jul 2026 10:42 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 12 Jul 2026 10:42 AM IST
सार

गणेशपुरी खत्ता रोड निवासी राकेश लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित बजौट रेलवे अंडरपास में भरे पानी में यह सोचकर चले गए कि जलभराव कम होगा। मगर वे डूबते चले गए। चौकी प्रभारी ने पानी में कूदकर शव बाहर निकाला।

विज्ञापन
Meerut: 10 feet of water accumulated in a railway underpass due to rain; a horse-cart submerged
वर्दी उतारकर चौकी प्रभारी पानी में कूदे और शव को निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित बजौट रेलवे अंडरपास में तीन दिन से भरे दस फीट गहरे पानी में तांगा डूब गया। हादसे में चारा लेकर लौट रहे तांगा चालक गणेशपुरी खत्ता रोड निवासी राकेश और उनके घोड़े की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे फफूंडा चौकी प्रभारी रामशरण राणा ने पानी में जाकर उनका शव बाहर निकाला। बारिश के पानी की निकासी न होने और रास्ता बंद होने के कारण लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


हुमायूंनगर निवासी शान-ए-आलम ने बताया कि शनिवार दोपहर वह रास्ते से गुजर रहा था। आसपास के लोगों को अंडरपास में गहरा पानी भरे होने की जानकारी थी। इसके चलते वह अंडरपास से नहीं गुजर रहे थे लेकिन राकेश को इसकी जानकारी नहीं थी। आशंका है वह यह सोचकर तांगा लेकर अंडरपास में चले गए कि पानी कम होगा लेकिन जैसे ही तांगा गहरे पानी में गया आगे की ओर बहता चला गया। राकेश ने घोड़े को बचाने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में तांगा और चालक दोनों डूब गए। लोग ट्यूब लेकर पहुंचे और तांगा चालक को तलाशने लगे। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी वर्दी उतारकर पानी में कूद पड़े। उन्होंने गहरे पानी में राकेश को ट्यूब की मदद से तलाश किया और उसे लेकर बाहर निकल आए। राकेश को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में मृत घोड़े और तांगे को भी निकाल लिया गया। 
 
विज्ञापन

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि पुलिस ने तांगा चालक को पानी से निकाला लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
 

एक दिन पहले भी हुआ हादसा
शहर में नाले चोक होने और बरसात के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण निवासी परेशान हैं। जगह-जगह जलभराव है और लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। लोहियानगर थाना क्षेत्र में ही शुक्रवार को चंदसारा अंडरपास में एक कार डूब गई थी। शताब्दीनगर निवासी अभिषेक सिंह और रवित राठी को लोगों ने रस्सी से खींचकर बाहर निकाला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed