फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU Releases Round 3 Minimum Seat Allocation Scores for PG Admissions 2026

DU CSAS PG 2026: तीसरे राउंड की कट-ऑफ जारी, किस कोर्स में कितने अंक पर मिली सीट? जानें यहां

Sun, 12 Jul 2026 05:09 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 12 Jul 2026 05:09 PM IST
सार

DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश 2026 के लिए सीएसएएस पीजी के तीसरे राउंड की कट-ऑफ जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने कोर्स और श्रेणी के अनुसार न्यूनतम सीट आवंटन अंक देख सकते हैं।  

विज्ञापन
DU Releases Round 3 Minimum Seat Allocation Scores for PG Admissions 2026
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DU CSAS PG 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर (PG) प्रवेश के लिए तीसरे चरण के सीट आवंटन के न्यूनतम अंक जारी कर दिए हैं। सीएसएएस पीजी 2026 के तहत प्रवेश प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपने पाठ्यक्रम और श्रेणी के अनुसार सीट आवंटन अंक देख सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने कार्यक्रमवार और श्रेणीवार न्यूनतम सीट आवंटन अंक प्रकाशित किए हैं। इससे उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिलेगी कि तीसरे चरण में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीट पाने के लिए कितने अंक आवश्यक थे।  

विज्ञापन

समझें न्यूनतम आवंटन अंक का मतलब

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बताया है कि तीसरे राउंड के न्यूनतम आवंटन अंक केवल संबंधित स्नातकोत्तर (PG) कोर्स और आवंटित कॉलेज, विभाग या केंद्र के लिए लागू हैं। इन्हें अंतिम कट-ऑफ नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों में इन अंकों में बदलाव हो सकता है। उम्मीदवारों को नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से प्रवेश पोर्टल देखते रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट आवंटन किन आधारों पर होता है?

विश्वविद्यालय के अनुसार, सीट आवंटन के दौरान पात्रता, मेरिट, आरक्षण श्रेणी, उपलब्ध सीटों की संख्या और टाई-ब्रेकिंग नियमों जैसे कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है। इसके अलावा सीट वापसी, प्रवेश रद्द होने, अपग्रेडेशन, रिकॉर्ड में सुधार या शिकायतों के निपटारे के कारण आवंटन अंक बदल सकते हैं। अंतिम प्रवेश की पुष्टि दस्तावेज सत्यापन और सभी पात्रता शर्तें पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed