{"_id":"6a538b9e39f47ee8470fea25","slug":"a-kanwar-parking-facility-will-be-constructed-on-the-banks-of-the-chandrabhaga-behind-dhalwala-and-the-isbt-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-143667-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ढालवाला और आईएसबीटी के पीछे चंद्रभागा के तट पर बनेगी कांवड़ पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ढालवाला और आईएसबीटी के पीछे चंद्रभागा के तट पर बनेगी कांवड़ पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांवड़ियों के वाहनों को पार्क करने के लिए ढालवाला और आईएसबीटी के पीछे चंद्रभागा नदी के तट पर लोनिवि, सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर और नगर निगम पार्किंग बनाने में जुटा है। इसके लिए चंद्रभागा नदी के तट को समतल किया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा में प्रशासन की ओर से नीलकंठ जाने वाले कांवड़ियों के वाहन वीरभद्र में अलग-अलग पार्किंग में पार्क कराए जाते हैं। नीलकंठ जाने वाले वाहनों को श्यामपुर पुलिस चौकी आईडीपीएल कैनाल गेट से गोल चक्कर, कृष्णानगर मोड़ और वीरभद्र में वाहन पार्क कराए जाते हैं। वहां पर यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं विकसित की जाती हैं। वहां से यात्री पैदल ही नीलकंठ की यात्रा पर जाते हैं। इस बार प्रशासन की ओर से ढालवाला, चौदहबीघा और आईएसबीटी से सटे क्षेत्र में चंद्रभागा नदी के किनारे समतल कर पार्किंग बनाई जा रही है। बताया जा रहा है इस पार्किंग में करीब दो हजार भारी वाहन पार्क किए जाएंगे।
पुल के नीचे समतल करने में जुटा लोनिवि
लोनिवि नरेंद्रनगर की ओर से नटराज चौक के पास मोटरपुल के आसपास साफ कर दिया गया है। पिछले साल सितंबर माह में पुल के नीचे से एकत्रित हुए मलबे के कारण चंद्रभागा नदी का पानी पुल के ऊपर से गुजर गया था। अब बरसात शुरू होने पर लोनिवि नरेंद्रनगर की ओर से मोटरपुल के नीचे मलबा हटाया जा रहा है। मलबा साफ होने से बरसाती पानी की आसानी से निकासी हो सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कांवड़ यात्रा काे देखते हुए सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर, लोनिवि और नगर निगम की ओर से चंद्रभागा नदी के किनारे कांवड़ यात्रा पार्किंग बनाई जा रही है। इसके लिए नदी के किनारे एकत्रित हुए मलबे को समतल किया जा रहा है। वाहनों के आने जाने के लिए सुगम रास्ता भी बनाया जा रहा है।
-दरम्यान सिंह असवाल, उपखंड अधिकारी, सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर