फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A campaign titled 'One Tree for Old Pension' was launched

Rishikesh News: एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम अभियान चलाया

Sun, 12 Jul 2026 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
A campaign titled 'One Tree for Old Pension' was launched
ऋषिकेश। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद देहरादून की ओर से चीला रोड राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, पूर्व सैनिक, किसान और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। जिलाध्यक्ष अवधेश सेमवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का नैतिक अधिकार है। सरकार को लाखों कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को जल्द बहाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है। जिला महामंत्री अभिषेक नवानी ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों को पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह, पूनम रावत, अभिलाष यादव, अजयपाल, संदीप कुकरेती, नेहा, सत्यपाल, दीपेंद्र नेगी, धर्मेंद्र पंवार, मुकेश रमोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed