फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth stabs security guard over old enmity; condition critical.

Delhi News: पुरानी रंजिश में युवक ने सुरक्षाकर्मी को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Sun, 12 Jul 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Youth stabs security guard over old enmity; condition critical.
अलीपुर इलाके की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में पुरानी रंजिश में युवक ने एचडीएफसी बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय शंकर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान सचिन पटेल के रूप में हुई है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 11 जुलाई को अलीपुर थाना पुलिस को एचडीएफसी बैंक के पास सुरक्षाकर्मी को चाकू मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घायल व्यक्ति के शरीर पर चाकू के कई घाव हैं। पुलिस उसे इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल से राजा हरिश्चंद अस्पताल लेकर गई। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की पहचान शुरू की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी को अलीपुर के दयाल मार्केट इलाके से पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विजय शंकर से पहले से विवाद और झगड़ा होता रहता था, जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। सचिन पटेल मूलत: बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है और अलीपुर में दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed