फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Man kills girlfriend then jumps in front of train to end his life in Gurugram

गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात: पहले प्रेमिका की हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी; दो टुकड़ों में कटा आशिक

Sun, 12 Jul 2026 04:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Jul 2026 04:37 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भिलाई, दुर्ग (छत्तीसगढ़) का रहने वाला था। श्रेष्ठ गुरुग्राम के सेक्टर-59 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था और यहीं रह रहा था। वहीं, मृत युवती की पहचान उत्तर प्रदेश की रहने वाली इशाका के रूप में हुई है, जो श्रेष्ठ की प्रेमिका बताई जा रही है।

विज्ञापन
Man kills girlfriend then jumps in front of train to end his life in Gurugram
मृतक श्रेष्ठ मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह खौफनाक वारदात गुरुग्राम के सेक्टर-56 और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास हुई। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला युवक का शव
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास राजकीय रेलवे पुलिस को एक युवक का शव मिला, जो ट्रेन से कटने के कारण दो हिस्सों में बंट चुका था। जीआरपी ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए और परिजनों को सूचित किया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की हत्या की जांच में खुला सुसाइड का राज
मामले में असली मोड़ रविवार दोपहर को आया, जब गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना पुलिस एक युवती की हत्या के मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान जब कड़ियों को जोड़ा गया, तो पता चला कि रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने वाला युवक ही युवती का कातिल था।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का रहने वाला था श्रेष्ठ मलिक
पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भिलाई, दुर्ग (छत्तीसगढ़) का रहने वाला था। श्रेष्ठ गुरुग्राम के सेक्टर-59 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था और यहीं रह रहा था। वहीं, मृत युवती की पहचान उत्तर प्रदेश की रहने वाली इशाका के रूप में हुई है, जो श्रेष्ठ की प्रेमिका बताई जा रही है।

हत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस
शुरुआती जांच के अनुसार, श्रेष्ठ मलिक ने शनिवार को सेक्टर-56 इलाके में अपनी प्रेमिका इशाका की हत्या की और वारदात को अंजाम देने के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास जाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ढूंढ रही इन सवालों के जवाब
सेक्टर-56 थाना पुलिस और जीआरपी दोनों मिलकर मामले की गहनता से तफ्तीश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद था और श्रेष्ठ ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इन सभी पहलुओं को जानने के लिए उनके मोबाइल रिकॉर्ड्स और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed