फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested three shooters from the Lawrence Bishnoi gang

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने तीन शूटर दबोचे, टारगेट किलिंग की प्लानिंग; विदेशी नेटवर्क का खुलासा

Sun, 12 Jul 2026 11:51 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 12 Jul 2026 11:51 AM IST
सार

इन शूटर को विदेश में बैठे नेटवर्क के जरिए जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद इन्हें वारदात को अंजाम देना था। ये शूटर दिल्ली में कई वारदातों में वांटेड थे।

विज्ञापन
Delhi Police arrested three shooters from the Lawrence Bishnoi gang
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ को बड़ी सफलता मिली है। स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटर को पकड़ा है। ये शूटर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ये शूटर टारगेट किलिंग की प्लानिंग कर रहे थे। रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ को इसकी जानकारी मिली थी जिसके बाद इन्हें ट्रैक किया जा रहा था। 

विज्ञापन

बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे शूटर
इन शूटर को विदेश में बैठे नेटवर्क के जरिए जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद इन्हें वारदात को अंजाम देना था। ये शूटर दिल्ली में कई वारदातों में वांटेड थे। इससे पहले भी टारगेट करके फायरिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ चला ऑपरेशन
हाल ही में खबर सामने आई थी कि अमेरिका में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया है। अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ एफबीआई ने 7 जुलाई से 'Operation Hard Ball' चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक्शन को  'Operation Hard ball' नाम दिया गया है। ऑपरेशन के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग, उसके सहयोगियों गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

गोल्डी बराड़ पर भी शिकंजा कसने की तैयारी
एफबीआई ने गोल्डी बराड़ पर भी बड़ा एक्शन लिया है। एफबीआई ने उस पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 50,000 डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) तक के इनाम की घोषणा की है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम अपराध की दुनिया में दूर तक सुनाई देता है। ऐसे में इन लोगों के गैंग के मेंबर्स को पकड़कर ये साफ मैसेज दिया गया है कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

कौन है लॉरेंस?
लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत तमाम मामले दर्ज हैं। लॉरेंस इस समय जेल में ही बंद है और जानकार बताते हैं कि वह जेल से ही जुर्म का साम्राज्य चला रहा है। उसके गैंग में तमाम शूटर्स हैं। फिलहाल पुलिस अपने काम में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed