फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi High Court grants Senior Advocate status to 85 lawyers

Senior Status: दिल्ली हाईकोर्ट ने 85 वकीलों को दिया वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा, इनमें 11 महिलाएं भी शामिल

Sun, 12 Jul 2026 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2026 01:57 AM IST
सार

वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा पाने वाले वकीलों में अमित प्रसाद, संजय लाओ, अंकुर छिब्बर, अनुपम एस. शर्मा, कनिका अग्निहोत्री, पवन दुग्गल और वारिशा फरासत समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Delhi High Court grants Senior Advocate status to 85 lawyers
दिल्ली हाई कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली हाई कोर्ट ने 85 वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा देने का फैसला किया है। इनमें 11 महिला वकील भी शामिल हैं। यह निर्णय हाई कोर्ट की फुल कोर्ट बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद लिया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा पाने वाले वकीलों में अमित प्रसाद, संजय लाओ, अंकुर छिब्बर, अनुपम एस. शर्मा, कनिका अग्निहोत्री, पवन दुग्गल और वारिशा फरासत समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं। इस पद के लिए हाई कोर्ट की स्थायी समिति ने करीब 200 वकीलों के नामों पर विचार किया था। समिति ने वकीलों के अनुभव, कानूनी क्षेत्र में योगदान और पेशेवर उपलब्धियों के आधार पर नामों की समीक्षा की।

विज्ञापन


समिति में दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय, न्यायमूर्ति जस्टिस वी.कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति नितिन डब्ल्यू साम्ब्रे के अलावा अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जैन और दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एन हरिहरन शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed