फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Orders issued for the measurement of the road leading to Phalendi School.

Delhi NCR News: फलेंडी स्कूल तक रास्ते की पैमाइश के आदेश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
- 30 नवंबर को प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में, पंचायत विभाग ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर:

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। खंड के गांव फलेंडी स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल (जीपीएस) और सरकारी मिडिल स्कूल (जीएमएस) तक पहुंचने के लिए वर्षों से बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल तक जाने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं है। ऐसे में बच्चों, शिक्षकों और मिड-डे मील कर्मचारियों को नहर पर रखे पोलों और खेतों की संकरी मेढ़ से होकर गुजरना पड़ता है। 30 नवंबर को अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब ग्रामीणों की शिकायत और अमर उजाला खबर का असर दिखाई देने लगा है। डीसी के निर्देश पर पंचायत विभाग ने स्कूल तक रास्ता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर प्रस्तावित रास्ते की पैमाइश करने के आदेश जारी किए गए हैं। पैमाइश पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल तक सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण रोजाना छोटे-छोटे बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ता है।

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। भले ही कार्रवाई शुरू होने में कुछ महीने लगे, लेकिन अब रास्ते की पैमाइश के आदेश जारी होने से लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही स्कूल तक पक्का और सुरक्षित रास्ता बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article