फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demands not addressed; agitation to begin on the 22nd.

Rudraprayag News: मांगों पर नहीं हुई सुनवाई, अब 22 से करेंगे आंदोलन

Sun, 12 Jul 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 12 Jul 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Demands not addressed; agitation to begin on the 22nd.
फोटो
विज्ञापन

चोपता पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण शुरू करने समेत चार सूत्री मांग शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपता। चोपता पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण शुरू करने समेत तल्ला नागपुर क्षेत्र की चार मांगों के संबंध में जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि प्रशासन को दिया गया 15 दिन का अल्टीमेटम अब समाप्त हो चुका है लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान 22 जुलाई से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। मांगें पूरी नहीं होने पर इसके बाद क्रमिक अनशन की चेतावनी भी दी गई।

जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शासन-प्रशासन से मांग की जा रही है लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। अब क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख मांगों में चोपता पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण शुरू करना, तल्ला नागपुर-तुंगनाथ पेयजल योजना का पुनर्गठन, तल्ला नागपुर फेज-2 पेयजल योजना का काम पूरा करना व चोपता में पार्किंग निर्माण शुरू करना शामिल है। बैठक में प्रधान दलेब सिंह सजवाण, अखिलेश सिंह, साधना देवी, गजेंद्र सिंह करासी, चंदन लाल शाह, अवतार सिंह रावत, राकेश चंद्र, योगंबर कुनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed