{"_id":"6a538694461c258e0c07650b","slug":"angry-over-lack-of-safety-work-even-after-a-month-of-disaster-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119633-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: आपदा के एक माह बाद भी सुरक्षा कार्य न किए जाने पर गुस्साए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: आपदा के एक माह बाद भी सुरक्षा कार्य न किए जाने पर गुस्साए
Sun, 12 Jul 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
खूड़गड़ गदेरे में आए मलबे से खलियान गांव को पहुंचा था नुकसान
ग्रामीणों ने दी भूख हड़ताल की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
जखोली। गत 10 जून को अतिवृष्टि के कारण खलियान गांव के खूड़गड़ गदेरे में आए मलबे व पानी से मची तबाही के एक माह बाद भी सुरक्षा कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जुलाई माह में संपर्क मार्गों और खूड़गड़ गदेरे पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे भूख हड़ताल करेंगे।
ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि आपदा को एक माह बीत जाने के बाद भी सिंचाई विभाग ने केवल गांव से ऊपर खूड़गड़ गदेरे पर लस्तर-हिलाईं नहर के पिलर को सुरक्षित किया है जबकि गांव की सुरक्षा के लिए मुख्य सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य ललिता देवी ने कहा कि रुद्रप्रयाग विधायक व कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और ब्लॉक प्रमुख जखोली विनीता चमोली ने मौके पर पहुंचकर गांव के पैदल मार्गों का निर्माण और मलबे का सुरक्षित निस्तारण कराने का भरोसा दिया था लेकिन जमीनी स्तर पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की इस सुस्ती से परेशान ग्रामीण रघुवीर सिंह राणा, रमेश सिंह बिष्ट, प्रकाश लाल, सुखवीर सिंह जाखी व रमेश चंद्र भट्ट ने जुलाई माह में सुरक्षा कार्य शुरू न होने पर भूख हड़ताल और प्रदर्शन की चेतावनी दी। उधर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राजन ने बताया गया कि खुड़गड़ गदेरे पर नहर के पिलर को सुरक्षित कर लिया गया है। मलबे की पैमाइश हो गई है जिसे हटाने व सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए विभागीय कार्रवाई गतिमान है।