{"_id":"6a523e36656651fde601dbe7","slug":"anti-social-elements-vandalized-two-schools-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119624-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दो स्कूलों में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दो स्कूलों में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़
Sat, 11 Jul 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय प्रशासन की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बसुकेदार। तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटियूं और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला बड़ेथ में शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने जूनियर हाईस्कूल के कार्यालय में रखे दो स्मार्ट टीवी, प्रिंटर और सिंटेक्स टैंक समेत अन्य सरकारी सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। विद्यालय प्रशासन की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जूनियर हाईस्कूल के नए भवन निर्माण कार्य के कारण जूनियर हाईस्कूल की कक्षाएं और कार्यालय फिलहाल प्राथमिक विद्यालय परिसर से ही संचालित हो रहे थे। जूनियर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमति रावत ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश था। शनिवार सुबह जब वे स्कूल पहुंचीं तब घटना का पता चला। प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय की खिड़कियां भी टूटी मिलीं। वहीं घटना पर आक्रोश जताते हुए जोला की प्रधान दीपा नेगी और बड़ेथ तालजामण के प्रधान दीनानाथ ने बताया कि पिछले साल भी प्राथमिक विद्यालय का दरवाजा तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया था। सरकारी संपत्ति जनता के पैसे से बनती है। इसे नुकसान पहुंचाना समाज पर प्रहार है। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।