फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If intoxication was good then mother would say eat it my child: Ashok Verma

यदि नशा होता अच्छा तो मां कहती खा ले मेरे बच्चा : अशोक वर्मा

Sun, 12 Jul 2026 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
If intoxication was good then mother would say eat it my child: Ashok Verma
जवाहर नवोदय विद्यालय में गूंजा नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन

फर्रुखनगर। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा प्रदेशभर में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत फर्रुखनगर के मोहम्मदपुर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राधाकृष्ण पंवार ने की। इस दौरान ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बेहद संवेदनशील अंदाज में कहा, यदि नशा होता अच्छा तो मां कहती खा ले मेरे बच्चा। यदि नशा होता अच्छा तो पिता कहता ले थोड़ी सी पी, क्यों करता है चिंता, अपनी जिंदगी जी। डॉ. वर्मा ने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि नशा शौक से आरंभ होता है और इसका अंत शोक पर होता है। इन दोनों शब्दों में केवल एक मात्रा का ही अंतर है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए भारतीय बल पूरी तरह सक्षम हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में नशा कारोबारी अपने स्वार्थ के लिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं, जिसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। विद्यालय के प्राचार्य राधाकृष्ण पंवार व उप-प्राचार्य पवन कुमार ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के 451 छात्र-छात्राओं और 30 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed