फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Son accused of assaulting mother and sister over land dispute

Gurugram News: जमीनी विवाद में बेटे पर मां-बहन के साथ के साथ मारपीट करने का आरोप

Sun, 12 Jul 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Son accused of assaulting mother and sister over land dispute
बुजुर्ग महिला की शिकायत पर बेटे के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में एक बेटे पर जमीन के लालच में मां व बहन के साथ के साथ मारपीट का आरोप लगा है। खेड़ा खुर्रमपुर गांव निवासी सत्यवती (62) की शिकायत पर बेटे विकास के खिलाफ 9 जुलाई को फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे को जांच में शामिल करते हुए पूछताछ की है। अभी उसे जमानत पर छोड़ा गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पति की 2023 में मौत हो चुकी है। उनका एक बेटा व एक बेटी है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसका बेटा विकास जमीन व रुपयों को लेकर झगड़ा व गाली-गलौज करता है। तीन माह पहले उसके बेटे ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपनी बेटी सोनिया के घर चली गई थी। 7 जुलाई को बेटी सोनिया के साथ अपने घर पर आई तो विकास ने उनके साथ लोहे की पाइप से मारपीट की व घर में घुसने नहीं दिया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मीना कर रही है।
विज्ञापन

----
बुजुर्ग महिला के बेटे विकास को जांच में शामिल कर पूछताछ की है। फिलहाल उसे जमानत पर छोड़ा गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। - महावीर, इंस्पेक्टर व प्रभारी, फर्रुखनगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article