फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players from the district won four medals in the National Taekwondo Competition.

Gurugram News: राष्ट्रीय तायक्वोंडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

Sun, 12 Jul 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Players from the district won four medals in the National Taekwondo Competition.
8 से 11 जुलाई तक पांचवीं राष्ट्रीय पुमसे तायक्वोंडो प्रतियोगिता पुणे में हुई आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। महाराष्ट्र के पुणे स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में 8 से 11 जुलाई तक पांचवीं राष्ट्रीय पुमसे तायक्वोंडो प्रतियोगिता और पांचवीं ओपन पैरा राष्ट्रीय तायक्वोंडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।



प्रतियोगिता में जिले से आठ सदस्यीय दल ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। जूनियर पेयर पुमसे स्पर्धा में भव्य यादव और प्रतीक यादव की जोड़ी ने शानदार तालमेल और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा जूनियर बालक व्यक्तिगत पुमसे वर्ग में प्रतीक यादव ने रजत पदक हासिल किया, जबकि जूनियर बालिका व्यक्तिगत वर्ग में भव्य यादव ने भी रजत पदक अपने नाम किया। वहीं पांचवीं ओपन पैरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता की पी-34 श्रेणी में आदित्य राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन




गुरुग्राम स्पोर्ट्स क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र चतुर्वेदी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर गुरुग्राम को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन भविष्य में भी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। प्रशिक्षक मनोज कुमार का कहना है कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले लगातार कड़ी मेहनत की थी, जिसका परिणाम अब पदकों के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की तकनीक और आत्मविश्वास में लगातार सुधार हो रहा है। आने वाले समय में यही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में टाइकंडो प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और उचित प्रशिक्षण मिलने पर खिलाड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed