{"_id":"6a538aff8bbec763f406dd05","slug":"bijnor-b-pharma-student-arrested-while-attempting-to-withdraw-money-from-a-1-30-crore-cyber-fraud-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: 1.30 करोड़ की साइबर ठगी का पैसा निकालने बैंक आया बीफार्मा का छात्र गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: 1.30 करोड़ की साइबर ठगी का पैसा निकालने बैंक आया बीफार्मा का छात्र गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा
Sun, 12 Jul 2026 06:13 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:13 PM IST
सार
दिल्ली में एक करोड़ 30 लाख की साइबर ठगी गई थी। इसी रकम में से पांच लाख रुपये बिजनौर निवासी छात्र के खाते में पहुंचे थे। बीफार्मा का छात्र और उसका साथी जैसे ही बैंक में रुपया निकालने पहुंचा, पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चांदपुर की बैंक शाखा में साइबर ठगी का पैसा आया, जिसे चेक के जरिए लक्सर की शाखा से निकाल लिया गया। खाता धारक बीफार्मा का छात्र निकला। साइबर अपराध में शामिल होने पर पुलिस ने छात्र और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के विश्लेषण में दिल्ली में 1.30 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का उल्लेख मिला। जांच में पता चला कि ठगी की रकम में से पांच लाख रुपये भारतीय स्टेट बैंक की चांदपुर शाखा स्थित एक खाते में भेजे गए। खाताधारक की पहचान शिवाला कला थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कला निवासी उत्कर्ष तोमर के रूप में हुई। खाते में आई पांच लाख रुपये की राशि को तत्काल चेक के माध्यम से लक्सर में निकाल लिया गया। इसके बाद साइबर थाने में उत्कर्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के मामलों में केवल मुख्य ठग ही नहीं, बल्कि अपने बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले या ठगी की रकम के लेनदेन में सहयोग करने वाले लोग भी समान रूप से कानूनी कार्रवाई के दायरे में आते हैं। पुलिस ने आरोपी उत्कर्ष तोमर और उसके साथी परवेंद्र निवासी आगरा को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि उत्कर्ष देहरादून में रहकर बीफार्म का कोर्स भी कर रहा है, जोकि साइबर अपराधियों के संपर्क में आ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। बता दें कि पिछले चार दिनों में बिजनौर पुलिस साइबर अपराध में शामिल रहे 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
ये भी देखें...
Saharanpur: 60.40 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, दोस्त के साथ बाइक पर करता था सप्लाई
बताया गया कि उत्कर्ष देहरादून में रहकर बीफार्म का कोर्स भी कर रहा है, जोकि साइबर अपराधियों के संपर्क में आ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। बता दें कि पिछले चार दिनों में बिजनौर पुलिस साइबर अपराध में शामिल रहे 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
ये भी देखें...
Saharanpur: 60.40 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, दोस्त के साथ बाइक पर करता था सप्लाई