{"_id":"6a5336b65139eaf93d00f6cf","slug":"bijnor-body-of-a-30-year-old-man-found-at-his-home-in-dhampur-vishal-lived-with-his-widowed-mother-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: धामपुर में घर में मिला 30 साल के युवक का शव, बेवा मां के साथ रहता था विशाल, पुलिस ने जताई ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: धामपुर में घर में मिला 30 साल के युवक का शव, बेवा मां के साथ रहता था विशाल, पुलिस ने जताई ये आशंका
Sun, 12 Jul 2026 12:10 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:10 PM IST
सार
धामपुर के मोहल्ला बाड़वान में विशाल वर्मा अपनी मां के साथ रहता था। बताया गया कि वह शराब पीने का आदी था। मोहल्ले में उसका किसी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विशाल वर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 30 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, धामपुर के मोहल्ला बाड़वान में शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे विशाल वर्मा (30) ने अपने कमरे में बिजली के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, विशाल वर्मा अपनी विधवा मां के साथ रहता था। उसका छोटा भाई बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विशाल वर्मा शराब का आदी था और अक्सर नशे में रहता था। बताया जा रहा है कि घटना की रात भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा था।
पुलिस के अनुसार, विशाल वर्मा का मोहल्ले में किसी अन्य युवक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से वह तनाव में चल रहा था। यह संभव है कि इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया हो। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विवेचना अधिकारी श्याम पाल सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस इस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।