{"_id":"6a52a1ffc25077b1090b78b5","slug":"shabans-body-was-found-after-20-hours-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-184737-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 20 घंटे बाद मिला शाबान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 20 घंटे बाद मिला शाबान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर। मालन नदी में डूबे किशोर शाबान का शव बीस घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद कर लिया है जबकि आलम की तलाश जारी है। घटना को लेकर दोनों ही परिवारों में मातम छाया हुआ है।
शुक्रवार की शाम चार बजे किरतपुर के मोहल्ला राधगान निवासी शाबान (15) पुत्र शादाब, आलिम (16) पुत्र आजम और सादिम (15) पुत्र शाहआलम मालन नदी में नहाने के लिए गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने शर्त लगाकर किरतपुर-मंडावर मार्ग स्थित मालन के पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। तीनों तैरते हुए पुल के नीचे से निकलना चाह रहे थे। मगर नदी में उफान और तेज बहाव होने की वजह से डूब गए। हालांकि कुछ देर के बाद सादिम तैरते हुए किसी तरह नदी से बाहर निकल आया था। मालन में डूबे शाबान और आलिम की तलाश में गोताखोर लगाए गए। शनिवार की 12 बजे शाबान का शव बरामद कर लिया जोकि पुल से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर मिला।
24 घंटे बीत जाने के बाद भी आलिम का कहीं कोई पता नहीं लग पाया है। घटना स्थल पर नायब तहसीलदार अतुल भगत, सीओ आकांक्षा गौतम, पालिका चेयरमैन अब्दुल मन्नान, अशरफ जमील और परिजन मौजूद रहे।