{"_id":"6a5344060600819d8c04f3bc","slug":"kanwar-yatra-route-diversions-to-come-into-effect-in-this-up-district-from-july-28-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: यूपी के इस जिले में 28 जुलाई से लागू होगा रूट डायवर्जन, छह अगस्त से थम जाएंगे वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: यूपी के इस जिले में 28 जुलाई से लागू होगा रूट डायवर्जन, छह अगस्त से थम जाएंगे वाहनों के पहिए
Sun, 12 Jul 2026 01:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:07 PM IST
सार
Bijnor News: जिले के पुलिस अफसरों ने कांवड़ मार्ग का जायजा लिया। साथ ही थानेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग की झाड़ियों को काटा जा रहा है। बिजली के खंभों पर पन्नी लपेटी जाएगी। सीसीटीवी की निगरानी में यात्रा होगी।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा। सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन माह की शिवरात्रि 11 अगस्त को है। कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों में अफसरों का अमला जुट गया है। कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिहाज यातायात डायवर्जन प्लान 28 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल इस पर मंथन चल रहा है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर तैयार किए गए यातायात प्लान में छह अगस्त से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले शिवभक्तों का रेला जनपद की सड़कों पर उमड़ता है। इसे देखते हुए उन मार्गों को चिह्नित किया गया है, जहां कांवड़ियों का सबसे अधिक आवागमन रहता है। इन सड़कों पर सामान्य यातायात बंद रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यातायात पुलिस की टीम ने प्रस्तावित डायवर्जन को लेकर सड़कों का निरीक्षण शनिवार को किया। यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि मार्गों की स्थिति, श्रद्धालुओं की संभावित संख्या और स्थानीय यातायात को ध्यान में रखते हुए अंतिम डायवर्जन प्लान जारी किया जाएगा। वैकल्पिक मार्ग को लेकर भी मंथन चल रहा है। जल्द ही प्लान को अंतिम रूप देकर 28 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। छह अगस्त से वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन सड़कों पर नहीं होगी वाहनों की आवाजाही
बिजनौर से मंडावली वाया मंडावर, बिजनौर से चांदपुर मार्ग बंद रहेगा। कोतवाली देहात से नूरपुर मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। वालिया तिराहे से नजीबाबाद तक भी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। नजीबाबाद से नगीना वाया बुंदकी तथा नहटौर से चांदपुर वाया पैजनिया मार्ग भी वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा।

सीसीटीवी और सड़क सुरक्षा दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
एसपी अभिषेक झा और एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने सीओ आकांक्षा गौतम और क्षेत्रीय थाना प्रभारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। कोतवाली से भागूवाला, कोटावाली और मंडावली क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण करने के बाद एसपी मोटा महादेव स्थित मंदिर स्वयंभू सिद्ध मंदिर पीठ पहुंचे।
एसपी ने बताया कि उन्होंने श्रावण मास की सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए क्षेत्र में वृक्षों की कटाई-छटाई, सड़कों के समतलीकरण, प्रकाश और सीसीटीवी आदि के संबंध में संबंधित विभागों को समन्वय की भावना से काम करने के निर्देश दिए। उधर, पुजारी शशिनाथ ने 30 जुलाई से श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू होने की जानकारी दी।
ये भी देखें...
Bijnor: धामपुर में घर में मिला 30 साल के युवक का शव, बेवा मां के साथ रहता था विशाल, पुलिस ने जताई ये आशंका