HSSC Group C: हरियाणा में ग्रुप-C पदों पर भर्ती का नोटिस जारी, इस दिन से करें पंजीकरण, जानें कौन कर सकेगा आवेद
HSSC Group C Notification: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो जाएगी। आवेदन करने के लिए सिर्फ 6 दिनों का समय दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HSSC Group C Notification: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती का नोटिस जारी करने के बाद, अब हरियाणा में एचएसएससी ने नए पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के अंतर्गत ग्रुप-सी पदों पर भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है।
नोट करें सभी जरूरी तिथियां
इस भर्ती में उम्मीदवार को केवल 6 दिन के भीतर ही आवेदन करना पड़ेगा। बोर्ड ने फार्म भरने का 6 का समय ही इस बार दिया है। आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होकर 30 जून को रात्रि 11.59 बजे समाप्त हो जाएगी।
- आवेदन शुरू होने की तिथि - 24.06.2026
- आवेदन हेतु अंतिम तिथि - 30.06.2026 (11:59 PM)
- आवेदन में सुधार की तिथि - 01.07.2026 - 02.07.2026 (11:59 PM)
कौन आवेदन कर सकता है?
केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CET Group-C 2025 पास किया हो।
- सामान्य वर्ग के लिए CET में 50% अंक।
- आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक।
5. चयन कैसे होगा?
CET मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
- लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट होगा।
- लिखित परीक्षा में:
- सामान्य श्रेणी: कम से कम 50% अंक
- आरक्षित श्रेणी: कम से कम 40% अंक
- अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा।
जरूरी दस्तावेज
- 10वीं से आगे की सभी मार्कशीट/सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड)
- हस्ताक्षर (Signature)
- अंडरटेकिंग (Annexure-V)
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित वर्ग)
आवेदन शुल्क
कोई फीस नहीं है। सभी उम्मीदवार मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पात्रात और आवेदन करने संबंधी सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक नोटिस में देखें।
HSSC Group C 2026 Notification PDF