सब्सक्राइब करें

Live

Lucknow Fire Live: CM योगी के बाद रक्षामंत्री घटनास्थल का लेंगे जायजा; राज्य सरकार ने भी मुआवजे का किया एलान

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dubey Updated Mon, 22 Jun 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Lucknow Aliganj Animation Centre Fire Tragedy Live Updates, Lucknow Agnikaand: राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक एनिमेशन सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। केजीएमयू की ओर से 15 मौतों की पुष्टि की गई है। मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स--

Lucknow Animation Center Fire Live Updates Many killed Several Injured as Rescue Operation Continues
Lucknow Animation Centre Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:04 PM, 22-Jun-2026

सीएम योगी के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह घटनास्थल का लेंगे जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। वह सबसे पहले आग की घटना स्थल का दौरा करेंगे। वहां वह स्थिति का आकलन करेंगे। इसके बाद वह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी जाएंगे। वहां वह घायलों से मिलेंगे और उनकी हालत के बारे में जानकारी लेंगे।

07:59 PM, 22-Jun-2026

मृतकों के परिवारों को पांच लाख देगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री योगी ने अलीगंज कोचिंग सेंटर आग की घटना में मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।

07:19 PM, 22-Jun-2026

घायलों से मिले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। उन्होंने लखनऊ के एनिमेशन सेंटर में हुए अग्निकांड के घायलों से मुलाकात की। इस दुखद घटना में 15 लोगों की जान चली गई है।
 
07:08 PM, 22-Jun-2026

केजीएमयू ने 15 मौतों की पुष्टि की

केजीएमयू के सीएमएस प्रेम राज सिंह ने बताया कि अस्पताल लाए गए 15 लोग मृत थे। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। 7-8 अन्य लोग भी लाए गए, जिनमें से दो को मामूली चोटें आईं। एक युवक को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है, जबकि एक युवती के पैर में चोट है। अधिकांश मौतें दम घुटने से हुईं।
 
07:00 PM, 22-Jun-2026

घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में उस जगह पहुंचे जहां आग लगी थी। अधिकारियों ने उन्हें मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह घायलों से भी मिलेंगे। 
 
06:50 PM, 22-Jun-2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घटनास्थल का लेंगे जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वे उस जगह का दौरा करेंगे जहां आज भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:47 PM, 22-Jun-2026

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जताया दुख

यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।
 
06:46 PM, 22-Jun-2026

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया शोक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।'
 
06:42 PM, 22-Jun-2026

राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, 'लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'
 
06:25 PM, 22-Jun-2026

केजीएमयू ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह का कहना है, "13 लोगों को मृत घोषित किया गया है, और पांच अन्य घायल हैं जो खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। जो भी घायल व्यक्ति आएगा, उसका इलाज किया जाएगा।''
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed