फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड के बाद पहले सोमवार को 'मां इंटी बंगारम' का हुआ ये हाल, चार दिनों में इतनी हुई सामंथा की फिल्म की कमाई

Mon, 22 Jun 2026 08:24 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 22 Jun 2026 08:24 PM IST
सार

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection: सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की पहले सोमवार की कमाई सामने आ गई है। जानिए मंडे टेस्ट में क्या रहा ‘मां इंटी बंगारम’ का हाल…

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Starrer Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 4 First Monday Vs Cocktail 2
मां इंटी बंगारम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सामंथा रुथ प्रभु की महिला केंद्रित फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है, यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म लोगों को अपनी ओर खींच रही है। जानते हैं कि वीकेंड के बाद अब पहले सोमवार को कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

Samantha Ruth Prabhu Starrer Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 4 First Monday Vs Cocktail 2
मां इंटी बंगारम टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

चौथे दिन की कमाई
वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब सामंथा की फिल्म के पहले सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘मां इंटी बंगारम’ ने अपने पहले सोमवार को 2.46 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही चार दिनों में ‘मां इंटी बंगारम’ का कुल कलेक्शन 25.56 करोड़ रुपए हो गया है।

Samantha Ruth Prabhu Starrer Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 4 First Monday Vs Cocktail 2
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘मां इंटी बंगारम’ का अब तक का कलेक्शन

  • सामंथा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 5.35 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • जबकि तीसरे दिन रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और भी उछाल आई और ये बढ़कर 10.10 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
  • इस तरह से अपने पहले वीकेंड पर फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपए की शानदार की कमाई की।
  • अब अपने पहले सोमवार को ‘मां इंटी बंगारम’ का कलेक्शन 2.46 करोड़ रुपए रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Starrer Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 4 First Monday Vs Cocktail 2
'मां इंटी बंगारम- कॉकटेल 2 - फोटो : X

‘कॉकटेल 2’ समेत इन फिल्मों की है चुनौती 
‘मां इंटी बंगारम’ के सामने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’, ‘पेद्दी’, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी’ जैसी फिल्मों की चुनौती है। हालांकि, इनमें ‘कॉकटेल 2’ और ‘पेद्दी’ ही ऐसी फिल्में हैं, जो ‘मां इंटी बंगारम’ का सामना कर रही हैं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Starrer Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 4 First Monday Vs Cocktail 2
मां इंटी बंगारम - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी है 'मां इंटी बंगारम' की कहानी
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। लेकिन परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है।

जब उसका दबा हुआ अतीत सामने आने लगता है, तो उसे उन्हीं लोगों की मदद करनी पड़ती है जो उस पर पूरी तरह भरोसा नहीं करते हैं। फिल्म में सामंथा ने खूब एक्शन सीन्स किए, जिन्हें थिएटर में देखकर फैंस ने सीटियां बजाई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed