फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मां इंटी बंगारम’ ने क्या शनिवार का उठाया फायदा? जानें सामंथा की फिल्म ने दूसरे दिन की कितनी कमाई

Sat, 20 Jun 2026 06:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 20 Jun 2026 06:30 PM IST
सार

Maa Inti Baangaram Day 2 Box office Collection: सामंथा की साउथ फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी। क्या शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे भी वह पहले दिन जितनी कमाई कर सकी। जानिए, ‘मां इंटी बंगारम’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

विज्ञापन
Maa Inti Baangaram Day 2 Starring Samantha Ruth Prabhu Movie Saturday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सामंथा की महिला केंद्रित एक्शन फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा थी। इस चर्चा का असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी दिख रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन जमकर कमाई की। क्या शनिवार को भी ‘मां इंटी बंगारम’ का जादू फैंस पर चला। जानिए, इसने दूसरे दिन कितनी कमाई की है। 

 

Maa Inti Baangaram Day 2 Starring Samantha Ruth Prabhu Movie Saturday Box Office Collection
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘मां इंटी बंगारम’ ने दूसरे दिन की कितनी कमाई? 
बी.वी नंदिन रेड्डी निर्देशित साउथ इंडियन फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने दूसरे दिन भी 3.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। इस फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी कुल कमाई भी अब तक 9.34 करोड़ रुपये हो चुका है। वुमन सेंट्रिक फिल्म होने के बावजदू इस फिल्म को शुरुआती दिनों में भी दर्शक बड़ी संख्या में देखने आ रहे हैं। वरना साउथ में तो हीरो वाली फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाती हैं।  

Maa Inti Baangaram Day 2 Starring Samantha Ruth Prabhu Movie Saturday Box Office Collection
मां इंटी बंगारम टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

क्या है फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी?  
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। लेकिन परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत सामने आने लगता है, तो उसे उन्हीं लोगों की मदद करनी पड़ती है जो उस पर पूरी तरह भरोसा नहीं करते हैं। फिल्म में सामंथा ने खूब एक्शन सीन्स किए, जिन्हें थिएटर में देखकर फैंस ने सीटियां बजाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Inti Baangaram Day 2 Starring Samantha Ruth Prabhu Movie Saturday Box Office Collection
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' - फोटो : सोशल मीडिया
‘पेद्दी’ के आगे क्या रहा ‘मां इंटी बंगारम’ का कलेक्शन
‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला साउथ की ही फिल्म ‘पेद्दी’ से बॉक्स ऑफिस पर है। रामचरण अभिनीत और बुची बाबू सना निर्देशित फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 17वें दिन 77 लाख रुपये कमाए हैं। यह भी इस फिल्म का शुरुआत कलेक्शन है। लेकिन कलेक्शन के मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से शुक्रवार को कमाई की दौड़ में ‘मां इंटी बंगारम’ आगे रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed