सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAF Agniveer Vayu Result Intake 01/2027 out at iafrecruitment.edcil.co.in; Direct link to check score

IAF Agniveer Vayu Result: एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्टेज-1 परीक्षा के नतीजे

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

IAF Agniveer Vayu Result Intake 01/2027: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टेज-1 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करके रिजल्ट देख सकते हैं।
 

IAF Agniveer Vayu Result Intake 01/2027 out at iafrecruitment.edcil.co.in; Direct link to check score
Agniveer Vayu Result Intake 01/2027 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

Air Force Agniveervayu Intake 01/2027 Result: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 भर्ती की स्टेज-1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी स्टेज-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।



अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 भर्ती की स्टेज-1 परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी ईमेल आईडी और पोसवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन

 

अप्रैल में जारी हुई थी उत्तर कुंजी

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु इनटेक 01/2027 भर्ती की स्टेज-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी 3 अप्रैल 2026 को जारी की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी। इसके बाद आयुसीमा में एक वर्ष की छूट के बाद 3 से 10 मार्च तक फिर से आवेदन करने का अवसर दिया गया।

आगे की चयन प्रक्रिया क्या होगी?

लिखित परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट में पूरी करनी होगी।

इसके अलावा पुरुषों को 10 सिट-अप्स, 10 पुश-अप्स और 20 स्क्वैट्स करने होंगे, जबकि महिलाओं के लिए 10 सिट-अप्स और 15 स्क्वैट्स तय किए गए हैं। इन सभी चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानी मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा।

अग्निवीर वायु का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अग्निवीर वायु रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां अग्निवीर वायु वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • “उम्मीदवार लॉगिन” पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • रिजल्ट अनुभाग खोलें।
  • आगे की जरूरतों के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके सेव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed