सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A yoga camp was also organized in Shastri Nagar.

Meerut News: शास्त्रीनगर में भी योग शिविर लगाया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
A yoga camp was also organized in Shastri Nagar.
विज्ञापन
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग विज्ञान संस्थान दक्षिण जिला क्षेत्र की ओर से शास्त्रीनगर एच-ब्लॉक लाल बहादुर शास्त्री पार्क में निशुल्क पांच दिवसीय योग शिविर शुरू किया गया। संस्था उपाध्यक्ष सीमा अदलखा के निर्देशन में यह शिविर लगाया गया। योग प्रशिक्षिका कुसुम ने जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने वाले विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इसमें घुटनों की क्रिया, सूर्य नमस्कार, वक्रासन, कोणासन, भुजंगासन, सर्पासन और मकरासन सहित अन्य अभ्यास शामिल रहे। इस दौरान बताया गया कि जोड़ों का दर्द वात संबंधी रोग है। इसलिए वात बढ़ाने वाली चीजों से बचना चाहिए। नियमित योग साधना और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में रचना शर्मा, मंजू त्यागी, कुमुद रस्तोगी, रुचि सक्सेना सहित अन्य का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed