{"_id":"6a33764e59f0be98da079ffb","slug":"bank-manager-abducts-and-kills-innocent-child-after-luring-him-with-promise-watch-then-attends-wedding-meerut-2026-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: घड़ी दिलाने का झांसा, मासूम को अगवा कर मारा, फिर शादी में गया बैंक मैनेजर; अंगद के मर्डर की इनसाइड स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घड़ी दिलाने का झांसा, मासूम को अगवा कर मारा, फिर शादी में गया बैंक मैनेजर; अंगद के मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:19 AM IST
सार
Meerut Murder News Updates in Hindi: मेरठ के बहसूमा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित पाराशर ने प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से प्रेमिका गुरप्रीत कौर के छह साल के बेटे अंगदवीर को अगवा करके चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
1 of 14
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Meerut Crime: मेरठ में एरिया बैंक मैनेजर अर्पित पाराशर ने घड़ी दिलाने का झांसा देकर अपनी प्रेमिका गुरप्रीत कौर के मासूम बेटे अंगदवीर को अगवा किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की वजह यह थी कि रविवार को अंगदवीर ने अर्पित को अपने घर में मां गुरप्रीत के साथ देख लिया था।
आरोपी को डर था कि मासूम यह बात अपनी दादी या पिता को बता देगा। इसी राज के खुलने के डर से आरोपी ने मासूम को रास्ते से हटा दिया। वहीं इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ फलावदा गडीना गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुआ।
2 of 14
अंगदवीर की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचा हत्यारा अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को आशंका है कि इस पूरी साजिश में मासूम की मां गुरप्रीत भी शामिल थी, जिसके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अंगदवीर अर्पित को जानता था। इसके चलते वह उसके झांसे में आ गया। आरोपी घुमाने के बहाने उसे हस्तिनापुर की ओर ले गया।
3 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि अंगदवीर की दादी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी की वैगनआर कार की मदद से अर्पित की पहचान की गई थी। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद आरोपी मीरापुर लौट गया था जहां पुलिस ने उसे मीरापुर के भूमा रोड से हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
आरोपी अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने पहले पुलिस को लगातार गुमराह किया। जुर्म कबूल करने के बाद भी वह शव फेंकने की जगह को लेकर झूठ बोलता रहा। इसके चलते बहसूमा, हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ थानों की पुलिस दिन भर शव की तलाश में भटकती रही। गंगनहर में कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
हस्तिनापुर वन क्षेत्र में की वारदात
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और बताया कि उसने वैगनआर कार से अंगदवीर को अगवा किया था। इसके बाद वह उसे करीब 24 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर के भद्रकाली मंदिर के पास वन क्षेत्र में ले गया, जहां उसने उसकी हत्या कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।