{"_id":"6a3162eaf26a1de5cc068630","slug":"lock-found-broken-at-flat-of-doctor-who-returned-from-abroad-burglary-committed-in-neighboring-flat-meerut-news-c-72-1-mct1011-154808-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विदेश से लौटे चिकित्सक के फ्लैट का टूटा मिला ताला, पड़ोसी फ्लैट में चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विदेश से लौटे चिकित्सक के फ्लैट का टूटा मिला ताला, पड़ोसी फ्लैट में चोरी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए, पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हरी लक्ष्मी लोक अपार्टमेंट में 7 जून की सुबह चोरों ने विदेश गए चिकित्सक सुशील कुमार भार्गव के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चिकित्सक के यहां असफल होने पर चोरों ने पड़ोसी फ्लैट में तीन अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार को चिकित्सक विदेश से वापस लौटे तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश आरोपी दिखाई दे रहे है।
फ्लैट नंबर-304 निवासी सुशील कुमार भार्गव ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह दो महीने से विदेश गए हुए थे। इस कारण फ्लैट पर ताला लगा हुआ था। सोमवार को वह वापस लौटे तो देखा की उनके फ्लैट के गेट का ताला टूटा हुआ है। मगर दूसरे दरवाजे का चोर ताला नहीं तोड़ पाए थे। इसके बाद वह चौथी मंजिल पर स्थित बंद पड़े फ्लैट नंबर-301 पर पहुंचेे। चोरों ने फ्लैट के अंदर से तीन अलमारी का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। यह फ्लैट नीलम वाष्णेय का है, जो में नोएडा में रहती हैं।
चिकित्सक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो फ्लैट के अंदर अलमारियां खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने पीड़ित महिला से संपर्क किया। महिला के अनुसार चोरी के सामान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए। इसमें सात जून की सुबह करीब 11:13 बजे चोर उनके फ्लैट का दरवाजा तोड़ते हुए दिखाई दे रहे है। चिकित्सक के फ्लैट पर वर्ष 2022 में भी चोरी हुई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस चोरों की तलाश में लग गई है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --