सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfd

Noida News: इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो वायरल करने का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
dgfd
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ मारपीट करने और उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार एटा निवासी युवक ने बताया कि उसकी छोटी बहन वर्तमान में एक डिलीवरी कंपनी में कार्यरत है और कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये के कमरे में रहती है। 8 जून को वह कंपनी से अपने कमरे की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला धर्मेन्द्र सड़क पर रोककर मारपीट करने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर युवती को बचाया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपी ने युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इससे पीड़िता की छवि को नुकसान पहुंचा है। वहीं कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed