पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAF Recruitment 2026: Applications Begin for Airmen Medical Assistant and Agniveervayu Intake 02/2027

IAF: इंडियन एयरफोर्स में नौकरी पाने का शानदार मौका, अग्निवीर वायु और ग्रुप-Y पदों पर आवेदन शुरू; जानें पात्रता

Mon, 06 Jul 2026 12:37 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 12:37 PM IST
सार

Indian Airforce Group Y Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना ने आज से दो बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। एक ओर नियमित एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट भर्ती है, जिसमें 20 वर्ष तक सेवा का अवसर मिलेगा, जबकि दूसरी ओर अग्निवीर वायु भर्ती है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी।
 

विज्ञापन
IAF Recruitment 2026: Applications Begin for Airmen Medical Assistant and Agniveervayu Intake 02/2027
IAF Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

Indian Airforce Agniveer Vayu 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। वायु सेना ने आज यानी 6 जुलाई 2026 से दो महत्वपूर्ण भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली भर्ती एयरमैन ग्रुप 'Y' (मेडिकल असिस्टेंट) इंटेक 02/2027 के लिए है, जबकि दूसरी अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के तहत निकाली गई है।

विज्ञापन


दोनों भर्तियों के लिए आवेदन 6 जुलाई सुबह 11 बजे से शुरू होकर 26 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।

विज्ञापन

दोनों भर्तियों की सेवा अवधि

 

भर्ती सेवा अवधि कौन आवेदन कर सकता है
एयरमैन ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट 20 वर्ष (आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकती है) पुरुष भारतीय नागरिक एवं नेपाल के गोरखा नागरिक
अग्निवीर वायु 4 वर्ष अविवाहित भारतीय पुरुष एवं महिला उम्मीदवार

1. एयरमैन ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट भर्ती 2026

यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत नहीं बल्कि नियमित एयरमैन भर्ती है। चयनित उम्मीदवारों को लंबी अवधि की नौकरी के साथ वेतन, भत्ते, चिकित्सा सुविधा, आवास, राशन और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 6 जुलाई 2026 (सुबह 11 बजे)
  • अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2026 (रात 11 बजे)
  • ऑनलाइन परीक्षा: 22 एवं 23 सितंबर 2026


कौन भर सकता है फॉर्म?

  • 10+2 (स्टैंडर्ड एंट्री): मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% कुल अंक तथा अंग्रेजी में 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • वोकेशनल एंट्री: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50% अंकों सहित पास होना चाहिए।
  • फार्मेसी एंट्री: 10+2 (PCB) के साथ डिप्लोमा इन फार्मेसी, बी.फार्मा या बी.एससी (फार्मेसी) न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही राज्य फार्मेसी काउंसिल या PCI में वैध पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन

आयु सीमा कितनी है?

10+2 उम्मीदवार
  • केवल अविवाहित पुरुष
  • जन्म: 1 जुलाई 2006 से 1 जुलाई 2010 (दोनों तिथियां शामिल)
  • नामांकन के समय अधिकतम आयु: 21 वर्ष

फार्मेसी उम्मीदवार

अविवाहित
  • जन्म: 1 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2008

विवाहित
  • जन्म: 1 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2006
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष

शारीरिक मानक

  • न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी
  • पुरुषों का सीना: 77 सेमी, कम से कम 5 सेमी फुलाव
  • आंखों की दृष्टि: 6/36, चश्मे से 6/6 तक सुधरने योग्य
  • LASIK/PRK सर्जरी वाले उम्मीदवार पात्र नहीं
  • कम से कम 14 डेंटल पॉइंट्स
  • सामान्य सुनने की क्षमता आवश्यक

चयन प्रक्रिया क्या है?

फेज-1
  • ऑनलाइन परीक्षा

फेज-2
  • 1.6 किमी दौड़
  • पुश-अप्स
  • सिट-अप्स
  • स्क्वैट्स
  • एडैप्टेबिलिटी टेस्ट-I एवं II

फेज-3
  • विस्तृत मेडिकल परीक्षण

वेतन कितना मिलेगा?

  • प्रशिक्षण स्टाइपेंड: 14,600 रुपये प्रतिमाह
  • प्रशिक्षण के बाद शुरुआती वेतन: 26,900 रुपये प्रतिमाह + भत्ते
  • प्रारंभिक सेवा अवधि: 20 वर्ष
  • आवश्यकता अनुसार सेवा 57 वर्ष की आयु तक बढ़ाई जा सकती है।

और क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • चिकित्सा सुविधा
  • राशन
  • यूनिफॉर्म
  • सरकारी आवास
  • CSD सुविधा
  • 60 दिन वार्षिक अवकाश
  • 30 दिन कैजुअल लीव
  • 62.5 लाख रुपये का ग्रुप इंश्योरेंस

IAF Groyp Y/Medical Assitant Airmen INTAKE 02/2027 Official Notice - PDF

2. अग्निवीरवायु भर्ती इंटेक 02/2027

भारतीय वायुसेना में दूसरी भर्ती अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 की है। इस भर्ती के माध्यम से देश के युवाओं को चार वर्ष तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 6 जुलाई 2026, सुबह 11 बजे
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 26 जुलाई 2026, रात 11 बजे तक
  • ऑनलाइन परीक्षा : 22 और 23 सितंबर 2026
  • प्रोविजनल सेलेक्ट लिस्ट (पीएसएल) : मई 2027 के अंतिम सप्ताह में
  • अंतिम नामांकन सूची : 1 जून 2027 के बाद जारी होगी।

 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा
अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लेता है, तो नामांकन के समय उसकी अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान अग्निवीरवायु को विवाह करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को इस अवधि में गर्भवती नहीं होने का भी वचन देना होगा। नियमों का उल्लंघन होने पर सेवा से हटाया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता

विज्ञान वर्ग
अभ्यर्थी ने 10+2 या समकक्ष परीक्षा में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक तथा अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स (भौतिकी और गणित के साथ) करने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञान के अलावा अन्य वर्ग
किसी भी संकाय से 10+2 या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

विज्ञान वर्ग के पात्र अभ्यर्थी चाहें तो उसी परीक्षा में विज्ञान के अलावा अन्य वर्ग की परीक्षा भी दे सकते हैं। ध्यान रहे कि अंकों में किसी प्रकार की राउंड ऑफ की सुविधा नहीं होगी। उदाहरण के तौर पर 49.99 प्रतिशत अंक को 49 प्रतिशत ही माना जाएगा।

चयन कैसे होगा?

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी।

  • पहले चरण में ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी।
  • दूसरे चरण में सफल अभ्यर्थियों को एयरमैन सेलेक्शन सेंटर (एएससी) में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी) और एडाप्टेबिलिटी टेस्ट-1 व टेस्ट-2 देना होगा।
  • तीसरे चरण में सफल अभ्यर्थियों का भारतीय वायुसेना की मेडिकल टीम द्वारा विस्तृत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

 

ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न

ऑनलाइन परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। हालांकि अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में रहेगा।

विज्ञान वर्ग

  • समय : 60 मिनट
  • विषय : भौतिकी, गणित और अंग्रेजी


विज्ञान के अलावा अन्य वर्ग

  • समय : 45 मिनट
  • विषय : अंग्रेजी तथा रीजनिंग एवं जनरल अवेयरनेस (आरएजीए)


दोनों वर्ग

  • समय : 85 मिनट
  • विषय : भौतिकी, गणित, अंग्रेजी तथा रीजनिंग एवं जनरल अवेयरनेस

 

मार्किंग स्कीम क्या रहेगी?

  • सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा।
  • बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं मिलेगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

 

शारीरिक और मेडिकल मानक क्या हैं?

  • पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। उत्तर-पूर्व, पहाड़ी क्षेत्रों और लक्षद्वीप के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
  • पुरुष अभ्यर्थियों की छाती कम से कम 77 सेंटीमीटर होनी चाहिए और उसमें कम से कम 5 सेंटीमीटर का फैलाव होना जरूरी है।
  • वजन लंबाई और आयु के अनुरूप होना चाहिए। प्रत्येक आंख की दृष्टि 6/12 होनी चाहिए, जिसे 6/6 तक सुधारा जा सके। लेसिक (LASIK) या पीआरके (PRK) सर्जरी कराने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे। सुनने की क्षमता सामान्य होनी चाहिए और कम से कम 14 डेंटल प्वाइंट होना अनिवार्य है।

 

शारीरिक दक्षता परीक्षा


पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

  • 1.6 किलोमीटर दौड़ 7 मिनट में
  • 10 पुश-अप
  • 10 सिट-अप
  • 20 स्क्वाट


महिला अभ्यर्थियों के लिए

  • 1.6 किलोमीटर दौड़ 8 मिनट में
  • 10 सिट-अप
  • 15 स्क्वाट


सभी अभ्यास निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे करने होंगे।

वेतन और सेवा निधि पैकेज

अग्निवीरवायु को हर वर्ष वेतन में वृद्धि के साथ मासिक पैकेज मिलेगा।

  • प्रथम वर्ष : 30,000 रुपये (हाथ में 21,000 रुपये)
  • द्वितीय वर्ष : 33,000 रुपये (हाथ में 23,100 रुपये)
  • तृतीय वर्ष : 36,500 रुपये (हाथ में 25,550 रुपये)
  • चतुर्थ वर्ष : 40,000 रुपये (हाथ में 28,000 रुपये)
  • शेष राशि सेवा निधि कोष में जमा होगी।


चार वर्ष की सेवा पूरी होने पर अग्निवीरवायु को ब्याज सहित लगभग 10.04 लाख रुपये तक का सेवा निधि पैकेज मिलेगा।

इसके अलावा जोखिम एवं कठिनाई भत्ता, ड्रेस भत्ता, यात्रा भत्ता, राशन, कपड़े, आवास, एलटीसी और 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर भी दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

अभ्यर्थियों को 550 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकेगा। यह शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

आवेदन कैसे करना होगा?

  • सबसे पहले भर्ती पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी भरकर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
  • फिर दोबारा लॉग इन करके आवेदन पत्र पूरा भरें। पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

IAF Agniveer Vayu INTAKE 02/2027 Official Notice - PDF
 

अन्य महत्वपूर्ण बातें

  • स्थायी टैटू सामान्य रूप से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल बांह के अंदरूनी हिस्से या हाथ के पीछे बने टैटू तथा परंपरागत जनजातीय टैटू निर्धारित नियमों के अनुसार मान्य हो सकते हैं।
  • चार वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद संगठन की आवश्यकता के आधार पर प्रत्येक बैच के अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरवायु को भारतीय वायुसेना के नियमित कैडर में शामिल किया जा सकता है।
  • भारतीय वायुसेना शराब और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन के प्रति शून्य सहिष्णुता नीति का पालन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed