पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TSLPRB Recruitment 2026: Telangana Police to Fill 7,437 Vacancies, Detailed Notification Awaited

TSLPRB: तेलंगाना में पुलिस कांस्टेबल, एसआई समेत कई पदों पर होगी भर्ती; 7,437 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Sun, 05 Jul 2026 06:00 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 05 Jul 2026 06:00 PM IST
सार

TSLPRB Recruitment 2026: तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 7,437 पदों पर भर्ती निकाली है। जल्द दी विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा। इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, वार्डर, फायर सर्विस और अन्य समकक्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
TSLPRB Recruitment 2026: Telangana Police to Fill 7,437 Vacancies, Detailed Notification Awaited
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

TSLPRB Vacancy 2026: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने भर्ती 2026 को लेकर एक प्रेस नोट जारी किया है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग, अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन विभाग, जेल विभाग और विशेष सुरक्षा बल में कुल 7,437 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत सब-इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), पुलिस कांस्टेबल, वार्डर और अन्य समकक्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग में रिक्तियां

पद रिक्तियां
उप निरीक्षक (सिविल) 148
रिजर्व सब इंस्पेक्टर (एआर) 14
रिजर्व सब इंस्पेक्टर (टीजीएसपी) 12
रिजर्व सब इंस्पेक्टर (एसएआरसीपीएल) 3
सहायक उप निरीक्षक (एफपीबी) 23
पुलिस कांस्टेबल (सिविल) 3,697
पुलिस कांस्टेबल (एआर) 1,052
पुलिस कांस्टेबल (एसएआरसीपीएल) 24
पुलिस कांस्टेबल (चालक) पीटीओ 20
पुलिस कांस्टेबल (मैकेनिक) पीटीओ 7
  5,000

कारागार एवं सुधारात्मक सेवा विभाग 

क्रमांक पद रिक्तियां
13 उप जेलर (पुरुष) 14
14 उप जेलर (महिला) 1
15 वार्डर (पुरुष) 196
16 वार्डर (महिला) 12
कुल   223

विशेष सुरक्षा बल

क्रमांक पद रिक्तियां
17 अवर निरीक्षक 44
18 कांस्टेबल 1,380
कुल   1,424

कुल रिक्तियां

विभाग कुल रिक्तियां
पुलिस विभाग 5,000
अग्नि, आपदा प्रतिक्रिया, आपातकालीन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग 790
कारागार एवं सुधारात्मक सेवा विभाग 223
विशेष सुरक्षा बल 1,424
कुल रिक्तियां 7,437

7,437 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी

तेलंगाना सरकार ने राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) को विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अग्निशमन एवं आपदा प्रतिक्रिया विभाग, जेल एवं सुधार सेवा विभाग तथा स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स में भी समकक्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती बोर्ड ने बताया कि संबंधित विभागों से पदों का पूरा विवरण प्राप्त होने के बाद विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी। इसमें पदवार रिक्तियां, स्थानीय कैडर के अनुसार आरक्षण, रोस्टर प्वाइंट, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed