पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A flood of complaints... the power system begins to buckle.

Gurugram News: शिकायतों का सैलाब...हांफने लगी बिजली व्यवस्था

Mon, 06 Jul 2026 04:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
A flood of complaints... the power system begins to buckle.
भीषण गर्मी में ट्रिपिंग और बिजली आपूर्ति बाधित होने से शहर के लोग परेशान
विज्ञापन

100 से अधिक बिजली फीडरों पर ट्रिपिंग
नंबर गेम - 5276 शिकायतें एक दिन में दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले में बढ़ती गर्मी और उमस के कारण बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते ट्रिपिंग और बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों में इजाफा हुआ है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अनुसार, छह जुलाई को जिले में बिजली संबंधी कुल 5,276 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें गुरुग्राम सर्कल-1 में 3,340 और सर्कल-2 में 1,936 शिकायतें शामिल हैं।

जिले के 11 केवी के कुल 1,261 फीडरों में से 100 से अधिक फीडरों पर ट्रिपिंग दर्ज होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। निगम की तकनीकी टीमों ने 39 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर समाधान किया। वहीं, अन्य शिकायतों का निस्तारण बीएसके, मोबाइल टीमों व आवश्यक स्थानों पर शटडाउन लेकर किया गया। डीएचबीवीएन अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते बिजली लोड के बावजूद उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए टीमें लगातार निगरानी और मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

डीजी ने बढ़ाया खर्चा
अशोक विहार सहित कई क्षेत्रों में रोजाना एक ही समय पर होने वाली बिजली कटौती से स्थानीय निवासी परेशान हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सोसाइटियों में लगातार बिजली ट्रिपिंग के कारण निवासियों को डीजी (डीजल जनरेटर) के सहारे रहना पड़ रहा है, जिससे उनका बिजली खर्च तीन गुना तक बढ़ गया है। जगहों पर तीन से चार घंटे तक बिजली बाधित रहने की शिकायतें मिल रही हैं। बिजली विभाग के अनुसार, बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा केबल बॉक्स में आग लगने, ब्लास्ट होने और पुरानी या टूटी तारों में स्पार्किंग से भी आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दोनों सर्कलों में शिकायतें मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय के भीतर समाधान किया गया। गुरुग्राम सर्कल एक में सर्कल-1 में 3,340 और सर्कल-2 में 1,936 शिकायतें दर्ज की गईं। -संजय, जनसंपर्क अधिकारी, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article