{"_id":"6a4b8a8977c5bb530704a1f4","slug":"no-plaster-on-the-multi-crore-home-builders-negligence-caused-the-collapse-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93634-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: करोड़ों के आशियाने में प्लास्टर नहीं, बिल्डर की लापरवाही गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: करोड़ों के आशियाने में प्लास्टर नहीं, बिल्डर की लापरवाही गिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अडानी ऑयस्टर सोसाइटी का मामला, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, दहशत में निवासी
नंबर गेम - 6 साल पुरानी है इमारत
03 दिन में दूसरा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-102ए स्थित प्रीमियम सोसाइटी अडानी ऑयस्टर के बेसमेंट में प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। टावर एच की बी1 बेसमेंट पार्किंग में लेंटर से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। वहीं, ऐसा होने से बेसमेंट में धूल का गुबार बन गया। हादसे के दौरान किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया लेकिन मलबे की चपेट में आने से कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
छह साल पहले बनी इस लग्जरी सोसाइटी में हुए हादसे ने इमारत के निर्माण में बरती गई लापरवाही की पोल खोल दी है। निवासियों ने बताया कि तीन दिन पहले भी सोसाइटी की बिल्डिंग से एक छज्जा गिर गया था, जिसके बाद इस दूसरे हादसे ने निवासियों के मन में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों कहा कि करोड़ो रुपये खर्च करने के बाद भी सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है। वहीं, जिस गाड़ी के ऊपर प्लास्टर गिरा उनसे बात की गई वह देश से बाहर गए हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
छह करोड़ का घर लिया, छह रुपये की नहीं मिली सुविधा
करोड़ों रुपये खर्च करके आशियाना खरीदने वाले लोग अब खुद को ठगा हुआ और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जब सिर्फ 6 साल में बिल्डिंग का यह हाल है तो आगे भगवान ही मालिक है। - एस के शर्मा, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
अब तो बेसमेंट में जाने से भी डर लगने लगा है। ऐसा लगता है कि अपनी ही सुरक्षा के लिए अब हमें अपनी जेब से छतों की मरम्मत करानी पड़ेगी। ऐसा है कि लगता है गाड़ियां पार्किंग के बाहर खड़ी करनी पड़ेंगी। - कमल, सोसाइटी निवासी
6 करोड़ रुपये खर्च कर लिया फ्लैट और 6 रुपये की सुविधा नहीं। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। अभी तीन दिन पहले ही सोसाइटी की बिल्डिंग से एक छज्जा गिरा था और अब पार्किंग का यह हाल है। - अल्का मल्होत्रा, उपाध्यक्ष आरडब्ल्यूए
अडानी प्रबंधन से पूरी सोसाइटी का तुरंत निरीक्षण करने की मांग की है। प्लास्टर गिरने, छज्जा टूटने और अन्य सभी तकनीकी खामियों को बारीकी से चेक कर पूरी बिल्डिंग को मजबूत बनाया जाए। - अपर्णा सहगल, कार्यकारी सदस्य, आरडब्ल्यूए
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पहले भी आ चुके हैं प्लास्टर झड़ने के मामले
केस-1
सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एमस्टोरिया सोसाइटी के ए-ब्लाॅक में 29 जून को एक फ्लैट के छज्जे का प्लास्टर अचानक गिरने से बच्चा घायल हो गया था। खेलते समय अचानक छज्जे का मलबा गिरने से बच्चे के सिर पर चोट लग गई। इस घटना के बाद निवासियों में बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताई थी।
केस-2
रविवार को हुई बारिश के बाद बीपीटीपी और पारस ड्यूस सोसाइटी में अचानक प्लास्टर गिर गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन करोड़ों रुपये के फ्लैटों की इस बदहाली से लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
केस- 3
वर्ष 2022 में सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में हुआ था, जहां बालकनी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद हाईराइज इमारतों की निर्माण गुणवत्ता को लेकर व्यापक सवाल उठे थे। बावजूद इसके, शहर की कई सोसाइटियों में आज भी इसी तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्रेटर नोएडा में प्लास्टर गिरने से प्रबंधक की गई जान
6 जून 2026 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित अरिहंत अंबर सोसाइटी में 19वें फ्लोर से प्लास्टर गिरने से बाइक सवार निजी कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक विकास चावला (46) की मौत हो गई। वह बाइक से बाजार जा रहे थे। प्लास्ट उनके ऊपर गिरा जिससे बाइक असंतुलित होकर दिवार और ग्रिल में टकरा गई थी।
फरीदाबाद की सोसाइटी में बच गई जान
सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के टावर-19 की 20वीं मंजिल से शनिवार शाम को अचानक प्लास्टर नीचे गिर गया। प्लास्टर एक पिज्जा डिलीवरी कर्मी से महज कुछ कदम की दूरी पर गिरा। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।