पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Situation worsens due to waterlogging; team working to improve it.

Gurugram News: जलभराव से बिगड़े हालात, सुधारने में जुटी टीम

Mon, 06 Jul 2026 03:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
Situation worsens due to waterlogging; team working to improve it.
बादशाहपुर। नगर निगम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने बारिश के बाद जमा पानी को निकालने का काम शुरू कर दिया है। शहर में बारिश होते ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ और शहर की रफ्तार थम गई। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग लगातार सफाई और मॉनिटरिंग कार्यों में जुटा हुआ है। रविवार को हुई बरसात के बाद कई प्रमुख सड़कों, गलियों और कॉलोनियों में पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विभाग की ओर से टैंकरों और पंपिंग मशीनों के जरिये पानी निकाला गया और जलभराव वाले क्षेत्रों को सूखा करने का कार्य किया गया। वहीं, सेक्टर-51/57 मास्टर रोड पर नगर निगम की टीमें रोड और ड्रेनेज नेटवर्क की सफाई कर जमा मलबा हटाने में लगी हैं। वहीं, सेक्टर-43 में भी ड्रेनेज इनलेट और नालों की सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि बारिश का पानी तेजी से निकल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed