फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army SSC Tech Women 2026: Applications Open for Engineering Graduates, Check Eligibility

Indian Army Jobs: भारतीय सेना में महिला अधिकारियों की भर्ती, इंजीनियरिंग में हैं ग्रेजुएट? अभी करें आवेदन

Wed, 08 Jul 2026 05:59 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 08 Jul 2026 05:59 PM IST
सार

Indian Army SSC Tech Women 2026: भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (तकनीकी) महिला पाठ्यक्रम (अप्रैल 2027) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian Army SSC Tech Women 2026: Applications Open for Engineering Graduates, Check Eligibility
Indian Army Notification 2026 - फोटो : AI

विस्तार

Indian Army Notification 2026: भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) तकनीकी महिला पाठ्यक्रम के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक सेना में अधिकारी बनने के लिए आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
इसके अलावा, रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी में भी विशेष प्रवेश की सुविधा दी गई है। इस कोर्स का प्रशिक्षण अप्रैल 2027 से बिहार के गया स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में शुरू होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विवरण जानकारी
भर्ती का नाम भारतीय सेना SSC (तकनीकी) 68वां महिला पाठ्यक्रम 2026
पाठ्यक्रम शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) तकनीकी महिला पाठ्यक्रम
कुल रिक्तियां 30 पद
पात्रता अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक
आवेदन शुरू होने की तिथि 8 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026
प्रशिक्षण शुरू होने की तिथि अप्रैल 2027
प्रशिक्षण स्थान Gaya, बिहार
पद का प्रकार महिला अधिकारी (Short Service Commission)

क्या हैं पात्रता के नियम?

  • उम्मीदवार अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक होनी चाहिए।
  • इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं, बशर्ते उनका परिणाम 1 अप्रैल 2027 तक घोषित हो जाए।
  • SSCW (Tech)-68 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2027 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • यानी उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2007 के बीच हुआ होना चाहिए।
  • सेवा के दौरान शहीद हुए रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए विशेष प्रावधान है।
  • ऐसी विधवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

भारतीय सेना की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले आवेदन की जांच और शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 5 दिन के एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। अंत में मेरिट सूची जारी होगी और चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।

क्या हैं शारीरिक मानक?

उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है। इसके लिए 13 मिनट में 2.4 किमी दौड़ पूरी करनी होगी। साथ ही 15 पुश-अप्स, 2 पुल-अप्स और 25 सिट-अप्स करने की क्षमता होनी चाहिए। उम्मीदवार को तैराकी की बुनियादी जानकारी भी होनी चाहिए, ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाएं।
  • होमपेज पर "Officer Entry Apply/Login" पर क्लिक करें और फिर "Registration" चुनें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और आधार/मैट्रिक प्रमाणपत्र के जरिए सत्यापन पूरा करें।
  • लॉगिन करने के बाद "Apply Online" पर क्लिक करें और Short Service Commission (Technical) Course का चयन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, संचार विवरण और पिछले SSB रिकॉर्ड (यदि कोई हो) दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच करें।
  • सभी विवरण सही होने पर "Submit" बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed