RRB Group D PET 2026: आरआरबी अजमेर ने जारी किया ग्रुप-डी भर्ती के फिजिकल का शेड्यूल, 29 जुलाई से होगा आयोजन
Railway Group D PET 2026: रेलवे भर्ती कक्ष, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर ने ग्रुप-डी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 2373 शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए PET का आयोजन 29 जुलाई से 1 अगस्त तक अजमेर में किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Group D: आरआरसी जयपुर ने रेलवे ग्रुप-डी (लेवल-1) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर 2373 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 29 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीबीटी के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम 1 जुलाई 2026 को घोषित किया गया था। इसके बाद अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में पीईटी आयोजित की जाएगी।
अजमेर में होगा परीक्षा का आयोजन
शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन जी.एल.ओ. ग्राउंड, ए.डी.एस.ए. स्टेडियम, डीआरएम कार्यालय के पास, मॉल रोड, अजमेर-305001 में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।
इसके अलावा उम्मीदवार रेलवे भर्ती कक्ष की आधिकारिक वेबसाइट से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in का अवलोकन करते रहें।
पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मानदंड
रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, पीईटी में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शारीरिक दक्षता मानदंड निर्धारित किए गए हैं।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
- 35 किलोग्राम वजन को उठाकर 2 मिनट के भीतर बिना नीचे रखे 100 मीटर तक ले जाना होगा।
- 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थियों के लिए
- 20 किलोग्राम वजन को उठाकर 2 मिनट के भीतर बिना नीचे रखे 100 मीटर तक ले जाना होगा।
- 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पीईटी से संबंधित विस्तृत जानकारी भर्ती अधिसूचना के पैरा 14.02 में उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
फर्जी एजेंटों और दलालों से सावधान रहने की सलाह
रेलवे भर्ती कक्ष ने अभ्यर्थियों को फर्जी नौकरी दिलाने वाले दलालों और एजेंटों से सतर्क रहने की चेतावनी भी दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रेलवे में नियुक्तियां केवल योग्यता और मेरिट के आधार पर की जाती हैं और किसी भी व्यक्ति, संस्था या एजेंट को नियुक्ति दिलाने का अधिकार नहीं है।
रेलवे ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे या किसी प्रकार का लाभ मांगता है, तो अभ्यर्थी उसके झांसे में न आएं। ऐसे मामलों में उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।