RRC NCR Vacancy: रेलवे में निकली अप्रेंटिस के 1853 पदों पर भर्ती, कितना लगेगा आवेदन शुल्क? समझें सभी शर्तें
RRC NCR Recruitment 2026: उत्तर मध्य रेलवे ने 1,853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRC NCR Vacancy 2026: उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में कुल 1,853 अप्रेंटिस पदों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों की इस शर्त से छूट दी गई है।
इसके अलावा, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त ITI (आईटीआई) प्रमाणपत्र अथवा राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (NTC) होना अनिवार्य है। बिना वैध ITI प्रमाणपत्र के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
क्या है आयु सीमा के नियम?
- आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जो किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
RRC NCR Apprentice Recruitment: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले RRC NCR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब और Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा जन्मतिथि दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और ITI संबंधी जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज (10वीं की मार्कशीट, ITI प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि) अपलोड करें।
- यदि लागू हो तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।