फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Recruitment 2026: Ministry Approves Hiring for 4,098 Technical Posts Across Railway Zones

Railway Ministry: रेलवे में 4098 नई भर्तियों को मंजूरी, किन पदों पर निकलेगी वैकेंसी? मंत्रालय ने बताया प्लान

Tue, 07 Jul 2026 06:00 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 06:00 PM IST
सार

रेल मंत्रालय ने देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए की जाएगी। केंद्रीय रोजगार अधिसूचना (CEN) 21 जुलाई 2026 से जारी होने की संभावना है।
 

विज्ञापन
Railway Recruitment 2026: Ministry Approves Hiring for 4,098 Technical Posts Across Railway Zones
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रेल मंत्रालय ने देशभर के रेलवे जोनों में खाली पड़े 4,098 तकनीकी पदों को भरने का फैसला किया है। मंत्रालय का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और परिचालन को अधिक प्रभावी बनाना है। इसके लिए सभी रेलवे जोनों से मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के माध्यम से प्राप्त रिक्तियों का आकलन किया गया, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35 तकनीकी श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कई ऐसे पद शामिल हैं, जिनका सीधा संबंध रेलवे सुरक्षा और संचालन से है।

  • जूनियर इंजीनियर
  • डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट
  • केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट
  • अन्य तकनीकी सुरक्षा श्रेणियों के पद
विज्ञापन
विज्ञापन

किस श्रेणी में सबसे ज्यादा रिक्तियां हैं?

रेलवे जोनों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक खाली पद निम्न श्रेणियों में हैं।

  • परमानेंट वे - 845 पद
  • वर्क्स - 470 पद
  • कैरिज एंड वैगन - 450 पद

इसके अलावा अन्य तकनीकी श्रेणियों में भी रिक्तियां भरी जाएंगी।

विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी?

रेल मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) बेंगलुरु के साथ मिलकर भर्ती का कार्यक्रम तय किया है।

  • 21 जुलाई 2026 से केंद्रीय रोजगार अधिसूचना जारी की जाएगी।
  • सभी रेलवे जोनों को अंतिम रिक्तियों की सूची अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • रिक्तियों को अपलोड करते समय एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

क्या पहले भी रेलवे ने भर्ती निकाली थी?

जी हां। इससे पहले रेलवे मंत्रालय 6,565 तकनीशियन पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर चुका है।

  • सिग्नल टेक्नीशियन ग्रेड-1 के 323 पद
  • टेक्नीशियन ग्रेड-3 के 6,242 पद


अब इसके बाद 4,098 नए तकनीकी पदों पर भर्ती की मंजूरी दी गई है।

जूनियर इंजीनियर के कितने पद शामिल हैं?

मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार इस भर्ती में विशेष रूप से इन पदों को भी शामिल किया गया है।

  • जूनियर इंजीनियर (सिग्नल) - 197 पद
  • जूनियर इंजीनियर (टेलीकम्युनिकेशन) - 79 पद

रेलवे यूनियनों ने क्या कहा?

रेलवे कर्मचारी संगठनों ने मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत किया है। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा श्रेणी के खाली पदों को भरना लाखों यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है।

इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने कहा कि लंबे समय से खाली पड़े सुरक्षा श्रेणी के पदों पर भर्ती का निर्णय स्वागतयोग्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में रेलवे नेटवर्क के विस्तार को देखते हुए नए पद भी सृजित किए जाएंगे।

उम्मीदवारों के लिए क्या है अहम अपडेट?

  • कुल 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती को मंजूरी मिल गई है।
  • भर्ती 35 तकनीकी श्रेणियों में होगी।
  • केंद्रीय रोजगार अधिसूचना (CEN) 21 जुलाई 2026 से जारी होने की संभावना है।
  • भर्ती प्रक्रिया में रेलवे के सभी जोनों की रिक्तियां शामिल होंगी।
  • आरक्षण नियमों के अनुसार ही अंतिम रिक्तियों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed