फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Officials searched for a leopard in Bicholi Mardana, Indore, throughout the night; villagers rema

Indore News: रात भर इंदौर के बिचौली मर्दाना में खोजा अफसरों ने तेंदुआ, ग्रामीण अभी भी दशहत में

Wed, 08 Jul 2026 07:06 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 08 Jul 2026 07:06 PM IST
सार

इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, तेंदुए के हमले और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Indore News: Officials searched for a leopard in Bicholi Mardana, Indore, throughout the night; villagers rema
वन विभाग ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में घुसा तेंदुआ तो नहीं मिला, लेकिन ग्रामीणों में उसकी आमद की दहशत बरकरार है। वन विभाग की टीम ने रातभर अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


अंधेरा होने के कारण उसके पैरों के निशान भी नहीं मिल सके। सुबह वन विभाग का अमला खाली हाथ लौट आया। अधिकारियों का कहना है कि अंधेरा और सुनसान क्षेत्र होने के कारण तेंदुआ वहां से आगे निकल गया होगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में अकेले सुनसान इलाके में नहीं जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

 

मंगलवार रात बिचौली मर्दाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा था। उसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। इसी दौरान वहां से बाइक पर गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में उसके गले और सीने में चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हमले की पूरी घटना पास में बने एक बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के समय वहां से एक अन्य बाइक सवार भी निकला, लेकिन तेंदुए ने उस पर हमला नहीं किया। इसके बाद तेंदुआ एक घर के बाथरूम में छिप गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला।




ग्रामीणों को वन विभाग की टीम ने मौके से हटने के लिए कहा, ताकि जाल बिछाकर उसे पकड़ा जा सके, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। रातभर टीम उसकी तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार सुबह टीम लौट गई। अधिकारियों ने दो स्थानों पर पिंजरे भी लगाए हैं, लेकिन तेंदुआ उनमें भी नहीं फंसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed