फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-pm-e-bus-service-electric-buses-trial-run-routes-aictsl

Indore News: जनता के लिए 150 हाई-टेक इलेक्ट्रिक बसें शुरू, इसकी सुविधाएं देखकर आप भी चौंक जाएंगे

Wed, 08 Jul 2026 05:56 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 08 Jul 2026 05:56 PM IST
सार

इन आधुनिक बसों की कमान पारंपरिक स्टाफ के बजाय विशेष रूप से प्रशिक्षित कोच कैप्टन और डिजिटल असिस्टेंट संभालेंगे, जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
indore-news-pm-e-bus-service-electric-buses-trial-run-routes-aictsl
आज से शुरू हुई बसें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पीएम ई-बस सेवा का शुभारंभ हो गया है जिसके तहत आई-14 रूट पर 10 ई-बसों का तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रायल आज से शुरू कर दिया गया है। इंदौर शहर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत रूट नंबर आई-14 राऊ रंगवासा से रणजीत हनुमान, राजवाड़ा और बंगाली स्क्वायर होते हुए कनाड़िया बायपास तक पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रायल प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन


इंदौर को मिलीं 150 अत्याधुनिक ई-बसें
भारत सरकार की इस विशेष योजना के अंतर्गत इंदौर शहर को कुल 150 हाई-टेक इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई 9 नौ मीटर लंबाई की यह बसें पूर्णतः वातानुकूलित हैं। ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने हेतु इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आधुनिक सुविधाओं को समाहित कर किया जाएगा। इसी योजना के अंतर्गत आज से 10 बसों का ट्रायल रन प्रारंभ किया गया है। इसे चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे बढ़ाकर 150 बसों तक किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, डिलीवरी बॉय पर किया हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा और हाई-टेक सुविधाओं से लैस
यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए इन बसों में विश्वस्तरीय तकनीकों का समावेश किया गया है। सिक्योरिटी सिस्टम एवं लाइव मॉनिटरिंग के लिए सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन की सुविधा दी गई है। इन बसों में लगे सीसीटीवी कैमरों का फीड सीधे सेंट्रल कंट्रोल रूम में लाइव देखा जा सकेगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग और भी बेहतर होगी।

इंटेलिजेंट मैनेजमेंट और डिजिटल टिकटिंग
बसों के रियल-टाइम संचालन, ट्रैकिंग और शेड्यूलिंग के लिए आईटीएमएस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग एआईसीटीएसएल कार्यालय एवं नायता मुंडला डिपो स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही डिजिटलीकरण के प्रति जागरूकता एवं कैशलेस यात्रा को बढ़ावा देने हेतु बसों में डिजिटल किराया संग्रहण प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।


कोच कैप्टन और डिजिटल असिस्टेंट संभालेंगे कमान
परिवहन के इस आधुनिक ढांचे को संचालित करने के लिए पारंपरिक ड्राइवर और कंडक्टर के स्थान पर अब विशेष रूप से प्रशिक्षित एवं वर्दीधारी कोच कैप्टन और डिजिटल असिस्टेंट की नियुक्ति की जा रही है। जो यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय सफर का अनुभव कराएंगे। बसों में व्हीलचेयर असिस्टेंस सिस्टम की सुविधा उपलब्ध है, जिससे दिव्यांग नागरिकों को बस में चढ़ने और उतरने में सुगमता व सुविधा होगी।

शहरी विकास के साथ ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी
भविष्य में यह ई-बसें न केवल इंदौर शहर के भीतर संचालित होंगी, बल्कि आसपास के प्रमुख कस्बों, गांवों और बाहरी क्षेत्रों को भी मुख्य शहर से जोड़ेंगी। इसके प्रारंभ होने से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भी एक बेहतर, किफायती, सुरक्षित और स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अत्याधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग कर, इस सुविधा का लाभ लें। यह जानकारी अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड, इंदौर द्वारा दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed