Indore News: इंदौर के डबल डेकर ब्रिज पर 20 डंपर खड़े कर परखी ब्रिज की ताकत, अगले सप्ताह खुलेगा ट्रैफिक के लिए
इंदौर के डबल डेकर ब्रिज की मजबूती परखने के लिए लोड टेस्ट शुरू कर दिया है। 20 से अधिक डंपर खड़े कर ब्रिज की भार वहन क्षमता की जांच की जा रही है। परीक्षण सफल रहने पर अगले सप्ताह इसे ट्रायल के तौर पर यातायात के लिए खोला जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में आकार ले चुके डबल डेकर ब्रिज की क्षमता परखने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने लोड टेस्ट शुरू कर दिया है। ब्रिज पर 20 से ज्यादा डंपर खड़े कर उसकी मजबूती देखी गई। डंपर गुरुवार तक ब्रिज पर ही खड़े रहेंगे। इस दौरान अधिकारी बार-बार मीटर से रीडिंग लेकर ब्रिज की स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
इसी के आधार पर यह तय होगा कि ब्रिज कितने वजन का भार सहन करने में सक्षम है। यह डबल डेकर ब्रिज 250 करोड़ रुपये की लागत से बना है और इसकी ऊंचाई जमीन से 70 फीट है। अगले सप्ताह ट्रायल के तौर पर ब्रिज को यातायात के लिए खोला जा सकता है। इसके बाद इसका लोकार्पण होगा। ब्रिज के नीचे सर्विस रोड का काम भी चल रहा है।
यह ब्रिज सिंहस्थ के समय काफी उपयोगी होगा। भविष्य में एक लाख से अधिक वाहन इस ब्रिज से गुजरेंगे।यह ब्रिज मेट्रो ट्रैक और सुपर कॉरिडोर पर बने ब्रिज को पार करते हुए उज्जैन रोड की ओर उतरेगा। ब्रिज के मध्य हिस्से में दोनों ओर स्पानरखे जा चुके हैं। इसके लिए विशेष क्रेन और अन्य आधुनिक उपकरणों का सहारा लिया गया।
इस ब्रिज के एक हिस्से का लोकार्पण 10 माह पहले किया गया था। अब दोनों हिस्से पूरी तरह बनकर तैयार हैं। ब्रिज के सौंदर्यीकरण का काम भी किया जा रहा है।अपनी ऊंचाई के कारण इसकी लंबाई भी शहर के अन्य ब्रिजों से अधिक है। यह ब्रिज करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा है और प्रदेश का सबसे ऊंचा ब्रिज है।
