फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Indian Overseas Bank Apprentice Recruitment 2026: Apply for 750 Posts, Eligibility, Salary & Exam Date

IOB Apprentice: इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए मौका, 10 से 15 हजार तक स्टाइपेंड

Tue, 07 Jul 2026 05:37 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 05:37 PM IST
सार

Indian Overseas Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और 20 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे। चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर होगा।
 

विज्ञापन
Indian Overseas Bank Apprentice Recruitment 2026: Apply for 750 Posts, Eligibility, Salary & Exam Date
अप्रेंटिसशिप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IOB Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निकाली गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या हैं महत्वपूर्ण तारीखें?

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 6 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 7 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026
ऑनलाइन परीक्षा 2 अगस्त 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी अहम बातें

विवरण जानकारी
पद का नाम अप्रेंटिस
कुल पद 750
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि 7 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026
परीक्षा की तिथि 2 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा + स्थानीय भाषा परीक्षा
स्टाइपेंड (प्रति माह) 10,000 से 15,000 रुपये
विज्ञापन

किस राज्य में कितनी वैकेंसी है?

देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 750 पद भरे जाएंगे। सबसे अधिक पद इन राज्यों में हैं-

 
राज्य पद
तमिलनाडु 200
उत्तर प्रदेश 110
महाराष्ट्र 85
दिल्ली 53
बिहार 35
पश्चिम बंगाल 35
केरल 33
पंजाब 24
ओडिशा 22
अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश शेष पद

 

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
  • NATS के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए स्नातक का परिणाम निर्धारित अवधि के भीतर घोषित होना चाहिए।
  • अन्य पात्रता शर्तें आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी।


आयु सीमा क्या है?

 
विवरण आयु
न्यूनतम आयु 20 वर्ष
अधिकतम आयु 28 वर्ष


आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को मिलेगी आयु में छूट

  • एससी/एसटी : 5 वर्ष
  • ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) : 3 वर्ष
  • दिव्यांग (PwBD) : 10 वर्ष
  • 1984 दंगा प्रभावित : 5 वर्ष


विधवा/तलाकशुदा एवं कानूनी रूप से अलग रह रही महिलाओं को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा-

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • स्थानीय भाषा की परीक्षा


ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के दौरान स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान शाखा की श्रेणी के अनुसार मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। अप्रेंटिस को स्टाइपेंड के अलावा अन्य किसी प्रकार का भत्ता या सुविधा नहीं मिलेगी।

 

शाखा का प्रकार मासिक स्टाइपेंड
मेट्रो 15,000 रुपये
शहरी 12,000 रुपये
अर्ध-शहरी/ग्रामीण 10,000 रुपये

 

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी आवेदन शुल्क
दिव्यांग (PwBD) 472 रुपये (GST सहित)
एससी/एसटी/महिला 708 रुपये (GST सहित)
सामान्य/ओबीसी/EWS 944 रुपये (GST सहित)

कैसे करें आवेदन?

  • इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाएं।
  • अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट या डाउनलोड की गई प्रति सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed