फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB PWD Jobs 2026: Registration for 357 Posts Begins on August 1 in Jammu and Kashmir

JK PWD Vacancy: जम्मू-कश्मीर के पीडब्ल्यूडी विभाग में 357 पदों पर भर्ती, 10वीं पास-डिप्लोमा धारकों के लिए मौका

Wed, 08 Jul 2026 04:16 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 08 Jul 2026 04:16 PM IST
सार

JKSSB PWD Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने पीडब्ल्यूडी विभाग में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर के 357 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक चलेगी। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
 

विज्ञापन
JKSSB PWD Jobs 2026: Registration for 357 Posts Begins on August 1 in Jammu and Kashmir
JKSSB PWD Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

JKSSB PWD Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर के 357 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


यह भर्ती अभियान जम्मू-कश्मीर सरकार के लोक निर्माण (R&B) विभाग में डिविजनल कैडर के पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आवेदन केवल जम्मू-कश्मीर के डोमिसाइल उम्मीदवार ही कर सकेंगे।

विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

 

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 6 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 1 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि घोषित की जानी है
सुधार विंडो घोषित की जानी है
परीक्षा तिथि बाद में घोषित होगी
एडमिट कार्ड जारी बाद में घोषित होगा

कितनी रिक्तियां भरी जानी हैं?

 

पद क्षेत्र रिक्तियां
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) जम्मू 48
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) कश्मीर 49
वर्क्स सुपरवाइजर जम्मू 194
वर्क्स सुपरवाइजर कश्मीर 66
कुल 357
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय ड्राफ्ट्समैन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र या डिप्लोमा होना चाहिए।
  • वर्क्स सुपरवाइजर: उम्मीदवार का मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही उसके पास भवन निर्माण या बढ़ईगिरी ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए, जो जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (JKBOTE) या भारत सरकार के प्रशिक्षण महानिदेशक द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

आयु सीमा कितनी है?

श्रेणी अधिकतम आयु
ओपन मेरिट (OM) 40 वर्ष
एससी/एसटी 43 वर्ष
आरबीए 43 वर्ष
एएलसी/आईबी 43 वर्ष
ईडब्ल्यूएस 43 वर्ष
ओबीसी 43 वर्ष
दिव्यांग (PwBD) 42 वर्ष

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

योग्य उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा (OMR आधारित ऑब्जेक्टिव टेस्ट)
  • दस्तावेज सत्यापन


लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

पद वेतनमान
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 25,500 रुपये से 81,100 रुपये (लेवल-4)
वर्क्स सुपरवाइजर 15,900 रुपये से 50,400 रुपये (SL-2)

JKSSB PWD Draftsman & Works Supervisor Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
OM/OBC/ALC-IB/RBA 600 रुपये
SC/ST/EWS/PwBD 500 रुपये

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed